दीपिका पादुकोण की फिल्म Gehraiyaan हुई फ्लॉप तो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने मनाया जश्न, देखें ट्वीट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 06:18 PM IST

Sushant Singh Rajput Fans Celebration: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां रिलीज हुई है जिसके विफलता पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस जश्न मना रहे हैं।

दीपिका पादुकोण की फिल्म Gehraiyaan हुई फ्लॉप तो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने मनाया जश्न, देखें ट्वीट्स

Sushant Singh Rajput's Fans Reacted Towards The Failure Of Gehraiyaan: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को देखा जा रहा है। दीपिका पादुकोण की फिल्म की प्रशंसा कई लोगों ने की वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें यह फिल्म जरा भी पसंद नहीं आई। ऐसे में दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दर्शकों की ओर से मिल रही है। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने भी फिल्म गहराइयां पर तंज किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसका खूब मजाक उड़ाया था। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई वैसे ही दर्शकों ने इस फिल्म को फ्लॉप का टैग दे दिया। इसी बीच फिल्म के फ्लॉप होने पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस खुश हैं।

दीपिका पादुकोण के फिल्म गहराइयां के विफलता पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस खुश हैं और जश्न मना रहे हैं। इसी बीच, एक बार फिर से सोशल मीडिया पर #BoycottBollywood एक बार फिर ट्रैंड कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने जश्न मनाते हुए दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया और बॉलीवुड को बहिष्कार करने की मांग की। लोगों ने दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को फ्लॉप मान लिया है और सोशल मीडिया पर जमकर इस फिल्म की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर #BoycottBollywood के साथ #BoycottGehraiyaan का टैग भी ट्रैंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड के साथ फिल्म गहराइयां को भी बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच लोगों के गुस्से का शिकार सोनम कपूर भी हो गईं। दोनों अदाकाराओं के साथ लोगों ने रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तारी की मांग भी की। 

End of Article