Kajol-Akshay Kumar से Aamir Khan तक, Aryan Khan मामले पर ये सितारे खामोश, शाहरुख के दोस्तों ने साधी चुप्पी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2021, 06:09 PM IST

Aryan Khan Drug Case: अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर और काजोल तक इन बॉलीवुड सितारों ने आर्यन खान ड्रग केस के मामले में चुप्पी साध रखी है।

Kajol-Akshay Kumar से Aamir Khan तक, Aryan Khan मामले पर ये सितारे खामोश, शाहरुख के दोस्तों ने साधी चुप्पी!
Photo Credit: Times of India

Bollywood Celebs Who Doesn't Stand By Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान जब से ड्रग्स केस के मामले में सलाखों के पीछे गए हैं तब से उनके परिवार पर मुसीबतों का साया है। इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख खान को कई बॉलीवुड सितारों का सहारा मिला। कई बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान के घर उनसे मिलने गए। वहीं, कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान का साथ दिया था। लेकिन ताज्जुब की बात है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान के कुछ ऐसे दोस्त भी हैं जिन्होंने अब तक आर्यन खान ड्रग्स केस मामले पर अपनी चुप्पी साध रखी है। इसके साथ इन बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक खुलकर शाहरुख खान का सपोर्ट भी नहीं किया है। 

अक्षय कुमार

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ दुख भरी खबर सामने आती है तब अक्षय कुमार अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं। मगर इस बार उन्होंने शाहरुख खान का खुलकर सपोर्ट नहीं किया है।

आमिर खान

आमिर खान सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। कई बड़े मुद्दों पर वह अपनी राय रखते हैं मगर जबसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गिरफ्तार हुए हैं तब से आमिर खान ने उनका सपोर्ट नहीं किया है।

काजोल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काजोल और शाहरुख खान की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। मगल, ताज्जुब की बात तो यह है कि जब से आर्यन खान गिरफ्तार हुए हैं तब से काजोल ने इस मुद्दे पर एक लफ्ज भी नहीं कहा है। 

अजय देवगन

शाहरुख खान के चुनिंदा दोस्तों में अजय देवगन भी शामिल हैं। मगर अजय देवगन ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। अब तक उन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार नहीं रखे हैं।

अनुपम खेर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता हैं जो राजनीति से लेकर विज्ञान और कई मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। मगर आर्यन खान की गिरफ्तारी के मामले पर उन्होंने भी खामोशी अख्तियार कर रखी है।

संजय दत्त

संजू बाबा अपनी जिंदगी में खुद ड्रग्स को लेकर काफी स्ट्रगल कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि संजू बाबा इस मामले पर अपनी बात रखें। मगर शाहरुख खान के फेवर में उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है।

अनिल कपूर:

इस लिस्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में दिए गए बाकी एक्टर्स की तरह अनिल कपूर ने भी शाहरुख खान के सपोर्ट में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अनिल कपूर की चुप्पी हैरान कर देने वाली है।

End of Article