Ali Abbas Zafar Becomes Father: फिल्ममेकर अली अब्बास जफर बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 07:43 AM IST

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर पिता बन गए हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी।

Ali Abbas Zafar Becomes Father: फिल्ममेकर अली अब्बास जफर बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अली अब्बास जफर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एलिसिया ने बेटी को जन्म दिया। दोनों ने पिछले साल जनवरी महीने में शादी की थी। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी।

फिल्ममेकर ने दी खुशखबरी

फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'एलिसिया और मैंने अपने प्यार के सफर की शुरुआत की थी। वो प्यार जो सीमाओं से परे है- रंग और जाति, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमने एक-दूसरे को पाया और शादी कर ली, अब लगभग 2 साल बाद हम अल्लाह के आभारी हैं कि उन्होंने हमें जीवन के सबसे खूबसूरत उपहार दिया है। वह 24 सितंबर की मध्यरात्रि 12:25 बजे वह हमारे जीवन में आई। उसका स्वागत करें- अलीजा जहरा जफर।'

सेलेब्स ने दी बधाई

फिल्ममेकर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हे ंबधाई देनी शुरू कर दी। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, गौहर खान और सोनल चौहान जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी।

ये फिल्में कर चुके हैं डायरेक्ट

मालूम हो कि अली अब्बास जफर कई बार बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं और सुल्तान, टाइगर जिंदा है व भारत जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वो मेरे ब्रदर की दुल्हन और गुंडे को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वो फिल्म खाली- पीली को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। 

End of Article