Siddhanth Kapoor Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को मिली जमानत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 09:58 AM IST

Siddhanth Kapoor Released On Bail: शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में पकड़ा गया था। उनकी ड्रग टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अब यह खबर सामने आई है कि उन्हें जमानत मिल गई है।

Siddhanth Kapoor Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को मिली जमानत 

Siddhanth Kapoor Released On Bail: शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) विवादों में घिर गए हैं। रेव पार्टी के दौरान हुई छापेमारी में बेंगलुरु पुलिस ने सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेते हुए पकड़ लिया था‌। सिद्धांत की ड्रग टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सिद्धांत के साथ चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत मिल गई है। सिद्धांत कपूर के साथ अन्य चार लोगों को भी स्टेशन बेल मिल गई है। 

भीमा शंकर गुलेद, डीसीपी ईस्ट बेंगलुरू ने यह कहा कि 'अन्य चार लोग जिन्हें हिरासत में लिया गया था उन्हें भी स्टेशन बेल पर रिलीज किया गया है। सिद्धांत कपूर और अन्य चार लोगों को जब भी पुलिस बुलाएगी तब उन्हें आना पड़ेगा।' खबरों के अनुसार, रविवार रात को बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड पर एक फैंसी होटल में छापेमारी की थी जहां रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस की छापेमारी के बाद सिद्धांत कपूर को हिरासत में ले लिया गया था। उनका ड्रग टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया था। 

पुलिस उपायुक्त भीमा शंकर गुलेद ने यह कहा था कि 'सिद्धांत कपूर की मेडिकल रिपोर्ट यह दिखा रही है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। हमने उन्हें पहले से ही हिरासत में ले लिया है और अब कानूनी प्रक्रिया फॉलो कर रहे हैं। हम उन्हें जुडिशियल कस्टडी में भेजने वाले हैं।'

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, शक्ति कपूर के बेटे उन 6 लोगों में शामिल थे जो ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़े गए थे। सिद्धांत कपूर ने चुप चुप के, भूल भुलैया और भागम भाग जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक का काम किया है। उन्हें फिल्म जज्बा, हसीना पारकर और चेहरे से पहचान मिली।

End of Article