क्या सान्या मल्होत्रा को डेट कर रही हैं फातिमा सना शेख? 'दंगल गर्ल' ने दिया दिलचस्प जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2020, 06:36 PM IST

Fatima Sana Shaikh and Sanya Malhotra Link up Rumours: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सान्या मल्होत्रा को डेट करने की अफवाहों पर दिलचस्प जवाब दिया है।

क्या सान्या मल्होत्रा को डेट कर रही हैं फातिमा सना शेख? 'दंगल गर्ल' ने दिया दिलचस्प जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के बीच शानदार बॉन्डिंग है। दोनों ने आमिर खान की 'दंगल' फिल्म से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में फातिमा और सान्या ने दो बहनों का किरदार निभाया था। दोनों की फिल्म के बाद अच्छी दोस्त देखने को मिली। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आईं। फातिमा और सान्या के अक्सर साथ दिखने की वजह से उनके लिंकअप की अफवाड़ उड़ने लगी। कहा जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रही हैं। वहीं अब इन अफवाहों पर फातिमा ने विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि वह और सान्या महज अच्छी दोस्त हैं। फातिमा ने साथ ही मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चाहती थीं कि सान्या रयूमर्ड रिलेशनशिप को स्वीकार कर लें ताकि लोगों के रिएक्शन देखे जा सकें।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में फातिमा ने कहा कि वह और सान्यां सिर्फ दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि अचानक, पता नहीं कहां से यह अफवाह उड़ गई कि सान्या और मैं डेटिंग कर रहे हैं। हम केवल बेस्ट फ्रेंड हैं। लेकिन मैंने सान्या से कहा था कि हमें लोगों के रिएक्शन देखने के लिए रिलेशनशिप की अफवाह को स्वीकार कर लेना चाहिए। कुछ लोगों को इस बात से झटका लगता है कि एक लड़की, दूसरी लड़की से प्यार कर सकती है।

जब फातिमा से पूछा गया कि सान्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर उनके माता-पिता ने कैसे रिएक्ट किया? तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने इस बारे में नहीं पढ़ा। लेकिन माता-पिता अलग तरह से सोचते हैं।' सान्या से सीखी गई तीन बातों के बारे में पूछे जाने पर फातिमा ने पहले कहा था, 'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। सान्या को साफ-सफाई बहुत पसंद है। वह अंतर्मुखी हैं जबकि मैं बहिर्मुखी हूं। मैंने खुद पर काबू पाना सीखा है। मैंने साथ ही काम के प्रति उनके समर्पण से भी बहुत कुछ सीखा है।'


फातिमा सना शेख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'लूडो' फिल्म में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर अनुराग बसु की इस फिल्म फातिमा के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर भी हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा इसी महीने की 31 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म 'शकुंतला देवी' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी का किरदार निभा रही हैं जबकि सान्या उनकी बेटी के रोल में है। फातिमा और सान्या की यह फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। 
 

End of Article