Exclusive: 'वह दिन में चार बार स्मोक करता है', सामने आई रिया और शोविक चक्रवर्ती की नई 'ड्रग्स चैट'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2020, 10:21 PM IST

Rhea Chakraborty Showik Chakraborty Drug Chat: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कई वॉट्सऐप चैट सामने आई है। नई वॉट्सऐप चैट में रिया और शोविक ड्रग्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

Exclusive: 'वह दिन में चार बार स्मोक करता है', सामने आई रिया और शोविक चक्रवर्ती की नई 'ड्रग्स चैट'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या में ड्रग्स का एंगल आने के बाद कई नए खुलासे हुए हैं।  रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की अब नई वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इसमें रिया और शोविक ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 

सुशांत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। रिया चक्रवर्ती अपना कई वॉट्सऐप चैट में गांजा और MDMA जैसे मादक पदार्थों का जिक्र कर रही हैं। Times Now के पास रिया और शोविक की वॉट्सऐप चैट है

रिया और शोविक चक्रवर्ती की ये वॉट्सऐप चैट 15 मार्च 2020 की है। वॉट्सऐप चैट में रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती से कह रही हैं कि वह किसी के लिए बड्स (एक तरीके का ड्रग्स) खरीदकर लेकर आए। 

लिखा- चार बार करते स्मोक  
रिया लिखती हैं- 'वह दिन में चार बार स्मोक करते हैं। ऐसे में इसी के मुताबिक प्लान करें।' इस पर शोविक जवाब देते हैं- ' क्या वह बड भी चाहते हैं। ओके हमें पांच ग्राम बड मिल सकता है। इसका मतलब है 20 डूब्स।' हालांकि, रिया किस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं ये साफ नहीं हुआ है। 

आपको बता दें कि  सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती की सितंबर 2018 की वॉट्सऐप चैट रिकवर की है। इस चैट में शोविक किसी ड्रग पैडलर से अपने पिता के लिए ड्रग्स भेजने की बात कर रहे हैं। 

ऐसी है शोविक चक्रवर्ती और ड्रग्स सप्लायर की चैट!
शोविक चक्रवर्ती
- भाई कहां है?
ड्रग्स सप्लायर- घर पर हूं, क्या हुआ?
शोविक चक्रवर्ती-  बूम( एक तरीके का ड्रग्स) चाहिए भाई। पापा को चाहिए, उनको पता नहीं चला कि उनका माल खत्म हो गया है।
ड्रग्स सप्लायर- लोल, मेरा भी खत्म हो गया है। कल लाता हूं।
शोविक चक्रवर्ती - हाहाहाहाहा... ओके भाई...। 



सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर श्रुति मोदी कहा था कि 'ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत के आसपास के कल्चर का बहुत बड़ा हिस्सा थे...।'वहीं, जानकारी के मुताबिक 5 बॉलीवुड बिगीज एनसीबी के स्केनर में आ चुके हैं।' 

End of Article