इमरान हाशमी पर जमकर हुई पत्थरबाजी, कश्मीर में शूटिंग खत्म कर टहलने निकले थे अभिनेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 08:15 AM IST

Emraan Hashmi Stones pelted in Kashmir: इमरान हाशमी इस वक्त जम्मू-कश्मीर में अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे हैं। करीब 14 दिन तक इमरान श्रीनगर में थे।

इमरान हाशमी पर जमकर हुई पत्थरबाजी, कश्मीर में शूटिंग खत्म कर टहलने निकले थे अभिनेता

Emraan Hashmi Stones pelted in Kashmir: इमरान हाशमी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मौजूद हैं, जहां उन पर कुछ अनजान लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम से कुछ दूरी पर शूटिंग खत्म करने के बाद इमरान, पहलगाम के मेन मार्केट में गए थे तभी उनपर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इमरान के साथ मौजूद अन्य लोगों पर भी पत्थरबाजी की गई। 

इस मामले की एफआईआर पहलगाम पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 370, 336, 323 लगाई गई है। पत्थरबाजी के इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

इमरान हाशमी से नाराज थे फैन्स
दरअसल इमरान हाशमी इस वक्त जम्मू-कश्मीर में अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे हैं। करीब 14 दिन तक इमरान श्रीनगर में थे। वो श्रीनगर के एसपी कॉलेज में शूटिंग कर रहे थे। इमरान जब अपनी शूटिंग खत्म करके निकले तो इंतजार कर रहे फैंस की तरफ उन्होंने देखा भी नहीं, जिसके चलते लोग नाराज हो गए थे। 

Emraan Hashmi पर अनजान लोगों ने की पत्थरबाजी, पुलिस में मामला दर्ज - Stone  pelting on actor Emraan Hashmi at Pahalgam police has registered case tmovp  - AajTak

आपको बताते चलें फिल्म ग्राउंड जीरो का डायरेक्शन तेजस देऊस्कर कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सई तमहांकर और जोया हुसैन भी नजर आने वाली हैं। इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई और फिल्में भी शामिल हैं। एक्टर, अक्षय कुमार के साथ फिल्म सेल्फी में भी नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी इमरान हाशमी काफी अहम किरदार निभा रहे हैं।

End of Article