Brahmastra Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार को इतनी कम हो गई 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 07:24 AM IST

Brahmastra Box Office Collection Day 11: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जानें अब तक कितनी हुई फिल्म की कुल कमाई।

Brahmastra Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार को इतनी कम हो गई 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बीच यह फिल्म उम्मीद बनकर आई है। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और यह लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दस दिनों में ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया था। हालांकि 11वें दिन इसकी कमाई में भारी कमी दर्ज की गई।

फिल्म की 11वें दिन की कमाई

फिल्म ने 11वें दिन यानी सोमवार को बेहद कम कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इसकी कमाई केवल 4.80 करोड़ रुपये रही। जिसके बाद इसकी कुल कमाई 220 करोड़ रुपये हो गई है। रविवार की तुलना में सोमवार को इसकी कमाई बेहद कम रही। रविवार को फिल्म ने 16.05 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कमाई में कमी से मेकर्स की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि फिल्म 400 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है।

फिल्म की अब तक की कमाई

शुक्रवार -  36.42 करोड़ रुपये
शनिवार - 42.41 करोड़ रुपये 
रविवार - 45.66 करोड़ रुपये
सोमवार - 16.5 करोड़ रुपये
मंगलवार - 14.00 करोड़ रुपये
बुधवार - 11 करोड़ रुपये
गुरुवार - 9 करोड़ रुपये 
शुक्रवार - 10 करोड़ रुपये
शनिवार -  14.7 करोड़ रुपये
रविवार - 15.3 करोड़ रुपये








इन देशों में भी अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि यह फिल्म देशभर में 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि दूसरे देशों में इसे 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ब्रह्मास्त्र को कुल स्क्रीन्स 8913 मिली हैं। 400 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई। इसने हिंदी पट्टी, तेलुगू केंद्रों के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है।

End of Article