Nishikant Kamat Dies:नहीं रहे दृश्यम फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत, 50 साल की उम्र में हुआ निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 05:32 PM IST

Nishikant Kamat Passes Away: दृश्यम और मदारी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया। निशिकांत काफी वक्त से अस्पताल में भर्ती थे। वह लीवर सोराइसिस बीमारी से पीड़ित थे।

Nishikant Kamat Dies:नहीं रहे दृश्यम फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत, 50 साल की उम्र में हुआ निधन

मुंबई. दृश्यम फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है।     50 वर्षीय डायरेक्‍टर निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने उनकी निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर निशिकांत के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में रितेश निशिकांत को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रितेश ने लिखा- 'हम तुम्हें मिस करेंगे प्यारे दोस्त। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।' 

आपको बता दें कि रितेश देशमुख ने इससे पहले निशिकांत की डेथ का ट्वीट कर खंडन किया था। निशिकांत को 31 जुलाई को पेट फूलने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में लीवर सोरोसिस बीमारी के बारे में पता चला था। 

अस्पताल ने जारी किया बयान 
AIG अस्पताल में ने उनके निधन पर बयान जारी किया है। बयान में लिखा है कि- निशिकांत कामत को 31 जुलाई 2020 को AIG अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और काफी ज्यादा थकावट थी। जांच में पता चला कि उन्हें पिछले दो साल से लीवर सोराइसेस है।

अस्पताल के मुताबिक- 'शुरुआत में उन्हें  एंटीबायोटिक्स और दवाइयां दी गई थीं, शुरुआत में उनकी हेल्थ में सुधार हुआ। हालांकि, बाद में उनकी हेल्थ लगातार खराब होती गई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। कल से उन्हें सांस लेने में दिक्कत और हाइपरटेंशन जैसी चीजें सामने आई। आज दिन में 4.24 बजे उनका निधन हो गया। 
 

Nishikant Kamat

इन फिल्मों को किया था डायरेक्ट
निशिकांत कामत ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म डोम्बिवली फास्ट से की थी। वहीं, हिंदी फिल्मों में उन्होंने अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म दृश्‍यम को डायरेक्‍ट क‍िया था। ये फिल्म सुपरह‍िट रही थी।

दृश्यम के अलावा निशिकांत ने इरफान खान की फ‍िल्‍म मदारी को भी डायरेक्ट थे। इस फ‍िल्‍म को खासी तारीफ म‍िली थी। फोर्सऔर 'रॉकी हैंडसम' जैसी शानदार फिल्में देने वाली निशिकांत ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया! उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में व‍िलेन का रोल भी निभाया था। 

End of Article