Sushant Suicide Case: सुशांत ने रिया चक्रवर्ती संग छुपाए रखा था अपना रिश्ता, क्या सारा अली खान थीं वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2020, 12:07 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, क्या इसकी वजह एक्ट्रेस सारा अली खान थीं?

Sushant Suicide Case: सुशांत ने रिया चक्रवर्ती संग छुपाए रखा था अपना रिश्ता, क्या सारा अली खान थीं वजह?

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को एक महीने से ज्यादा हो गया है और केस में अब नया मोड़ आ गया है। एक्टर के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुशांत पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। लेकिन इससे पहले उनका नाम एक्ट्रेस कृति सेनन और सारा अली खान के साथ भी जुड़ा था। सुशांत और रिया अक्सर साथ समय बिताते थे और दोनों साथ छुट्टियां मनाने भी गए थे लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। डेक्कन क्रॉनिकल की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत और रिया ने सारा अली खान की वजह से अपने रिश्ते को लंबे समय तक छुपाए रखा।

अच्छी दोस्त थीं रिया- सारा

मालूम हो कि सुशांत का नाम एक्ट्रेस सारा अली खान को भी डेट कर चुके थे। इसके बाद वो रिया को डेट करने लगे थे और इसी के चलते उन दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा क्योंकि रिया और सारा अच्छी दोस्त थीं। दोनों अक्सर साथ में जिम और सैलून जाते हुए नजर आती थीं लेकिन बाद में दोनों को लेकर खबरें आईं कि उनकी दोस्ती टूट गई है। हालांकि उस समय दोनों की दोस्ती टूटने की कोई वजह सामने नहीं आई थी। 

सारा से जुड़ा था सुशांत का नाम

सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो सुशांत संग नजर आई थीं। इस फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर को लेकर खबरें आई थीं और कहा गया था कि दोनों का रिश्ता 'अच्छे दोस्त' से ज्यादा है। हालांकि दोनों ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया था। सारा से पहले सुशांत का नाम एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जुड़ा था। 

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाए आरोप

सुशांत के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिया और उनके परिवार ने सोची समझी साजिश के तहत सुशांत से नजदीकियां बढ़ाई थीं ताकि वो उनके कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर बॉलीवुड में अपनी जगह बना सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिया ने सुशांत से पहचान बनाई ताकि उनके करोड़ों रुपये पर अपना हाथ साफ कर सकें।

मालूम हो कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे हालांकि इसकी वजह का अबतक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

End of Article