Covid 19: एक साल से अलग रह रहे हैं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र, इस वजह से एक दूसरे के बीच बनी दूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2021, 04:29 PM IST

कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप को देखते हुए हेमा मालिनी औऱ धर्मेंद्र करीब एक साल से एक दूसरे से दूर रह रहे हैं। धर्मेंद्र ने घर से दूर खुद को अपने फार्महाउस में क्वारंटाइन कर लिया है। 

Covid 19: एक साल से अलग रह रहे हैं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र, इस वजह से एक दूसरे के बीच बनी दूरी

Dharmendra Has Not Met Hema Malini For More Than A Year : कोरोना ने ना केवल लोगों में खौफ पैदा किया है बल्कि इस भयावह महामारी ने दो प्रेमियों को भी एक दूसरे से दूर कर दिया। इससे ना केवल आम नागरिकों की जिंदगी प्रभावित हुई हैं बल्कि सिनेमा जगत के सितारों की जिंदगियों में भी इसने एक बड़ा बदलाव ला दिया है, सभी बस परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

हाल ही में 90 के दशक की सिनेमा जगत की खूबसूरत अदाकारा और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि कोरोना के भयावह प्रकोप को दखते हुए उन्हें धरम जी से दूर रहना पड़ रहा है, दरअसल जैसे ही कोरोना वायरस ने भारत में अपना पैर पसारा धर्मेंद्र भीड़ से दूर फार्म हाउस में क्वारंटाइन हो गए। दोनों की मुलाकात को करीब एक साल से अधिक हो गए हैं।

बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि साथ रहने से अच्छा हमारे लिए उनका स्वास्थ्य है। अभी हम एक साथ समय बिताने के बजाए एक दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में सोचेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हमें मानव सभ्यता को बचाना है तो हमें स्ट्रॉन्ग रहना चाहिए, इसके लिए बेशक हमें किसी भी चीज का त्याग करना पड़े।

वैक्सीनेशन के लिए की थी अपील

धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्म हाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने वैक्सीन लगवाते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर देशवासियों से यह अपील किया था कि कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना और मास्क पहनना ना भूलें। इस दौरान धर्मेंद्र ने लोगों द्वारा अब भी मास्क ना पहनने पर निराशा जाहिर की थी।

End of Article