'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी 'गहराइयां', दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी ने पार की रोमांस की हद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 09:52 AM IST

दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गहराइयां 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म ने बहुत से बोल्ड और किसिंग सीन दिए हैं।

'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी 'गहराइयां', दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी ने पार की रोमांस की हद

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वो चर्चा में है। शकुन बत्रा की 'गराइयां' में दीपिका के अलावा अनन्या पांडे (Ananya Panday), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और धैर्य करवा (Dhairya Karwa) नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें दीपिका और सिद्धांत के बीच बोल्ड सीन्स देखने को मिले थे जिसके चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से फिल्म को 'ए' यानी 'एडल्ट्स ओनली' सर्टिफिकेट मिला है। 

'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी फिल्म

फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट की ऑफिशियल कॉपी के मुताबिक 'गहराइयां' को बिना किसी कट के रिलीज करने की मंजूरी दे दी गई है। फिल्म सर्टिफिकेशन कॉपी में कहा गया है कि जांच समिति ने फिल्म देखने के बाद चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए कुछ संशोधनों की सिफारिश की, जिन्हें लागू कर दिया गया है। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किए जाने की हरी झंडी मिल गई है।

शकुन बत्रा ने कही ये बात

फिल्म में दीपिका द्वारा दिए गए बोल्ड सीन की चर्चा पर शकुन बत्रा ने बात करते हुए एक न्यूज पोर्टल से कहा था, 'फिल्म में दिखाई गई इंटिमेसी को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।' शकुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म के बारे में जितनी चर्चा होनी चाहिए उससे ज्यादा इसकी इंटिमेसी पर बात हो रही है।'

फिल्म की कहानी

फिल्म 'गहराइयां' की कहानी बेहद रोमांचक है। इसमें दीपिका (अलीशा) और अनन्या (टीया) बहनों के रोल में हैं। दोनों की लाइफ एक- दूसरे से काफी अलग है। दोनों के अपने पार्टनर हैं लेकिन अलीशा और टीया के मंगेतर जेन (सिद्धांत चतुर्वेदी) का अफेयर हो जाता है। पहले से रिलेशनशिप में होते हुए भी अलीशा और जेन एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के किसिंग और रोमांटिक सीन्स की भरमार है। 

कब और कहां होगी रिलीज

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनीं है जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य रोल में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी है, जिनके अहम रोल हैं। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज होगी।

End of Article