बैंकॉक के मॉल में लगा दीपिका पादुकोण का पोस्टर, 'मां' फराह खान ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 02:49 PM IST

Deepika Padukone reacts on Farah Khan Instagram story: अब हाल ही में फराह खान, दीपिका पादुकोण की तारीफ करती दिखीं। फराह ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका का एक खास फोटो शेयर किया है...

बैंकॉक के मॉल में लगा दीपिका पादुकोण का पोस्टर, 'मां' फराह खान ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

Farah Khan Share Deepika Padukone poster: फराह खान फिलहाल थाईलैंड में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही हैं। जहां से वो लगातार नए वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में फराह खान, दीपिका पादुकोण की तारीफ करती दिखीं। फराह ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका का एक खास फोटो शेयर किया है जो कि बैंकॉक की गलियों से था। 

दरअसल दीपिका पादुकोण ने एक अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड के लिए विज्ञापन किया है जिसके बारे में फराह खान द्वारा जानकारी शेयर की गई। फिल्म निर्माता अपने परिवार के साथ थाईलैंड की छुट्टी पर है और यहीं बैंकॉक के एक मॉल में एक होर्डिंग पर उन्होंने दीपिका को देखा। फराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छी लग रही हो बेबी।'

दीपिका पादुकोण ने भी फराह खान के पोस्ट शेयर करने के लिए उनको धन्यवाद दिया है। फिल्म निर्माता के लिए प्रशंसा में दीपिका ने एक प्यारा नोट भी लिखा। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'थैंक्यू मां (फराह के लिए)। जब किसी और ने नहीं किया तो आपको मुझ पर विश्वास था।' फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका की पोस्ट को भी री-शेयर किया और लिखा, 'आप तब भी स्टार थीं। बहुत गर्व।'

फराह खान थाईलैंड में अपने परिवार के साथ हैं। यहां वो दीवा कुंदर, अन्या कुंदर और जार कुंदर के साथ वेकेशन मना रही हैं। तस्वीरों के अलावा फराह ने 'ट्रैवल व्लॉगर' के तौर पर उस होटल का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो रह रही हैं। 

End of Article