कॉफी विद करण सीजन 7 का कब आएगा दूसरा एपिसोड, जानें ऑनलाइन कहां और कैसे देख सकेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 01:44 PM IST

Koffee With Karan 7 Episode 2: कॉफी विद करण के पहले एपिसोड का प्रीमियर 7 जुलाई 2022 को हुआ था। इसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। अब कॉफी विद करण सीजन 7 का अगला एपिसोड जल्द आने वाला है और फैन्स एपिसोड 2 के लिए उत्साहित हैं...

कॉफी विद करण सीजन 7 का कब आएगा दूसरा एपिसोड, जानें ऑनलाइन कहां और कैसे देख सकेंगे आप

Koffee With Karan Season 7: 3 साल के इंतजार के बाद कॉफी विद करण सीजन 7 आखिरकार लौट आया है। करण जौहर एकबार फिर से प्रशंसकों के लिए नए सितारों को लेकर वापस आ गए हैं। रियलिटी सीरीज कॉफी विद करण के पहले एपिसोड का प्रीमियर 7 जुलाई 2022 को हुआ था। इसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। अब कॉफी विद करण सीजन 7 का अगला एपिसोड जल्द आने वाला है। फैन्स एपिसोड 2 के लिए उत्साहित हैं। कॉफी विद करण-7 के दूसरे एपिसोड के ऑन एयर होने से पहले हम आपके लिए लेकर आए हैं सभी खास डिटेल। यहां आपको इस प्रसिद्ध टॉक शो के सीजन 7 के आगामी एपिसोड के बारे में जानने की जरूरत है।

कॉफी विद करण सीजन 7 के दूसरे एपिसोड की डिटेल
कॉफी विद करण-7 के दूसरे एपिसोड की रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। 14 जुलाई, 2022 को करण जौहर के शो का दूसरा एपिसोड टेलिकास्ट किया आएगा। प्रशंसक इस एपिसोड को डिज्नी + हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन के साथ शाम 7.00 बजे स्ट्रीम कर सकते हैं। 

इस सीजन के पहले एपिसोड में मजेदार गपशप और चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। शो के पहले एपिसोड में रणवीर और आलिया ने अपनी शादी और बेडरूम सीक्रेट्स से जुड़ी कई बातें बताईं। इसी के साथ रणवीर ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी सुहागरात पर सेक्स किया था। रणवीर सिंह ने कुबूल किया था कि उनके पास न केवल एक सेक्स प्लेलिस्ट थी, बल्कि यह भी कि उनके पास कई गाने थे, जिनमें से प्रत्येक के लिए एक अलग ट्रैक था। वहीं रेपिड फायर राउंड में करण ने कई सवाल पूछे थे। 

एपिसोड के दौरान, रणवीर ने ऋतिक रोशन, धर्मेंद्र, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और आमिर खान जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड एक्टर्स की भी पूरी तरह से नकल की। उनकी हरकतों ने आलिया और करण जौहर को हैरान कर दिया। रणवीर ने रैपिड फायर राउंड के लिए हैम्पर भी जीता।

End of Article