कान्स 2022 से सामना आया दीपिका पादुकोण का पहला लुक, स्टोन्स से जड़ी ड्रेस में अदाकारा ने ढाया कहर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 05:15 PM IST

Deepika Padukone First Cannes 2022 Look: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के लिए फ्रांस पहुंच गई हैं। फ्रांस से कान्स 2022 के लिए दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया है।

कान्स 2022 से सामना आया दीपिका पादुकोण का पहला लुक, स्टोन्स से जड़ी ड्रेस में अदाकारा ने ढाया कहर 
Photo Credit: Instagram

Deepika Padukone First Look From Cannes 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) दुनिया के सबसे बड़े मूवी इवेंट्स में से एक है। कोरोनावायरस महामारी के बाद अब इस फिल्म फेस्टिवल को बेहद धमाकेदार तरीके से मनाया जाएगा। इस वर्ष का कान्स फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) की जूरी मेंबर हैं। दीपिका पादुकोण के साथ दुनिया भर के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में सिर्फ रेड कारपेट पर वाॅक करने वाली हैं, लेकिन खबरों के अनुसार, वह इस वर्ष ज्यूरी मेंबर में शामिल हैं।

फ्लाइट से तकरीबन 11 घंटे की जर्नी करने के बाद दीपिका पादुकोण फ्रांस पहुंची थीं। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करके यह बताया था कि वह अपनी जर्नी के दौरान सिर्फ सो रही थीं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया है (Deepika Padukone Cannes Film Festival 2022 First Look)। फ्रांस पहुंचते ही उन्होंने ज्यूरी मेंबर के साथ Grand Hyatt Cannes Hotel Martinez में डिनर किया। 75वें कान्स‌ फिल्म फेस्टिवल के लिए दीपिका पादुकोण ने पहले दिन फेमस फैशन ब्रैंड Louis Vuitton के फाॅल 2021 कलेक्शन का ड्रेस पहना था। 

deepika at cannes pic

deepika at cannes PHOTO

deepika with jury PHOTO

स्टोन्स से जड़ी ड्रेस में दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही दीपिका पादुकोण की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दीपिका पादुकोण के साथ ज्यूरी मेंबर्स की लिस्ट में ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी, फ्रांसीसी निर्देशक लाडज ली, अभिनेत्री पटकथा लेखक निर्माता रेबेका हॉल, इटालियन अभिनेत्री जैस्मीन ट्रिंका, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे के निर्देशक जोआचिम ट्रायर मौजूद हैं।

End of Article