Deepika Padukone Bodyguard Jalal: साये की तरह दीपिका पादुकोण के साथ रहते हैं जलाल, तनख्‍वाह लेते हैं 80 लाख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2020, 09:14 AM IST

Deepika Padukone Bodyguard Jalal: बॉलीवुड की द‍िग्‍गज अदाकारा दीपिका पादुकोण अपने साथ साये की तरह रहने वाले जलाल को राखी बांधती हैं। घर से बाहर न‍िकलने पर जलाल हर मुसीबत से उन्‍हें बचाते हैं।

Deepika Padukone Bodyguard Jalal: साये की तरह दीपिका पादुकोण के साथ रहते हैं जलाल, तनख्‍वाह लेते हैं 80 लाख

Deepika Padukone Bodyguard Jalal: बॉलीवुड की द‍िग्‍गज अदाकारा दीपिका पादुकोण जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो एक शख्‍स है जो उनके साथ होता है। फैंस के बीच फंसने पर उनकी मदद करना हो या किसी भी तरह की मुसीबत से उन्‍हें बचाना हो, यह शख्‍स हरदम तैयार रहता है। इस शख्‍स का नाम है जलाल, जोकि दीपिका के साथ साये की तरह रहता है और दीपिका को अपनी बहन मानता है। दीपिका भी जलाल को राखी बांधती हैं। घर से बाहर न‍िकलने पर जलाल हर मुसीबत से उन्‍हें बचाते हैं। 

कौन हैं जलाल
मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले जलाल दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड हैं। वह कई वर्षों से दीपिका पादुकोण की सुरक्षा में लगे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जब इटली में शादी रचाई तो जलाल वहां भी मौजूद थे। शायद ही ऐसा कोई मौका रहता होगा, जब जलाल उनके साथ ना जाते हों।दीपिका के साथ वह हमेशा सफारी सूट में नजर आते हैं।

इतनी लेते हैं सैलरी 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण अपनी सुरक्षा के बदले जलाल को भारी भरकम तनख्‍वाह देती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जलाल की सैलरी 80 लाख रुपये सालाना है। अगर मासिक तनख्‍वाह की बात करें तो जलाल को छह लाख रुपये अधिक सैलरी हर महीने मिलती है। जब दीपिका शादी के बाद सिद्धिविनायक के दर्शन के ल‍िए पहुंची थीं, तब भर जलाल उनके साथ थे। वहीं विदेश यात्राओं पर भी वह संग रहते हैं।

बॉलीवुड के चर्चित बॉडीगार्ड 
जलाल बॉलीवुड के चर्चित बॉडीगार्ड हैं। जिस तरह सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा और शाहरुख खान के रवि सिंह के बारे में अक्‍सर चर्चा होती है, वैसे ही जलाल भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि जलाल लाइमलाइट से दूर रहते हैं और दीपिका को प्रोटेक्‍ट करने में ध्‍यान देते हैं।

End of Article