Kesariya Song: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के प्यार की दास्तां है केसरिया, ब्रह्मास्त्र का पहला गाना रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 12:19 PM IST

Kesariya Song Brahamastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया गाना रिलीज हो गया है। गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। यहां देखें गाने का वीडियो...

Kesariya Song: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के प्यार की दास्तां है केसरिया, ब्रह्मास्त्र का पहला गाना रिलीज

Brahmastra Song Kesariya: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस पिछले चार साल से इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म का पहला गाना केसरिया (Brahamastra Movie Kesariya Song) रिलीज हो गया है। गाने में न्यूली वेड कपल की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी शानदार लग रही हैं।  बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में गाने के कई हिस्से की शूटिंग हुई है। ब्रह्मास्त्र फिल्म (Brahmastra Movie) नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले गाने का टीजर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के दौरान रिलीज हुआ था। इसे दो करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। 

केसरिया गाने (Kesariya Song) को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है। ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल, बर्फी और जग्गा जासूस के बाद अरिजीत सिंह एक बार फिर रणबीर कपूर की आवाज बने हैं। वहीं, इस गाने को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने में दोनों बनारस की गलियों में घूम रहे हैं। इसके अलावा गंगा नदी में नाव पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आलिया भट्ट कह रही हैं कि ईशा का मतलब पार्वती होता है। ऐसे में शिव का साथ पार्वती नहीं कौन देगी?'  

यहां पर देखें केसरिया गाने का वीडियो (Kesariya Song Video)

आलिया भट्ट ने शेयर किया था वीडियो 
आलिया भट्ट ने केसरिया गाना रिलीज से पहले एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रणबीर कपूर और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी दोनों आंखें बंद कर सुकून से गाने को सुनते नजर आ रहे हैं। इसके साथ दोनों ही गाने को एंजॉय भी कर रहे हैं। रणबीर और अयान आलिया भट्ट की बालकनी में बैठे हुए हैं। आलिया भट्ट ने इस वीडियो के साथ लिखा- 'फिलहाल मेरा मूड। कल आप सभी के साथ पूरा गाना शेयर करने के इंतजार नहीं कर सकती हूं।' गाने में हिंदी के अलावा साउथ की भाषाओं में रिलीज हो रहा है।  

ब्रह्मास्त्र फिल्म एक सुपरनेचुरल फैंटेसी फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर शिवा के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन का अहम रोल है। मौनी रॉय फिल्म में निगेटिव रोल में हैं।  शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो होगा। ब्रह्मास्त्र फिल्म हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगु में भी रिलीज होगी।  
 

End of Article