Brahmastra Box Office Prediction day 2: ब्रह्मास्त्र ने दिखाया 'बायकॉट गैंग' को ठेंगा, दूसरे दिन भी रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 07:32 AM IST

Brahmastra Box Office Prediction day 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन बंपर कमाई की है और संजू जैसी फिल्म का ओपनिंग डे क्लेक्शन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की ओर इशारा कर रहे हैं।

Brahmastra Box Office Prediction day 2: ब्रह्मास्त्र ने दिखाया 'बायकॉट गैंग' को ठेंगा, दूसरे दिन भी रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद

Brahmastra Box Office Prediction day 2: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर बायकॉट के बीच यह फिल्म सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है। एडवांस बुकिंग (Brahmastra Advance Booking) के मामले में इस फिल्म ने कीर्तिमान बनाए और रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर डाली। फिल्म को समीक्षकों का मिला जुला रेस्पांस मिला है।

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है और संजू जैसी फिल्म का ओपनिंग डे क्लेक्शन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की ओर इशारा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि रिलीज से पहले तक दूसरे दिन के लिए इस फिल्म के 9.58 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे। इसके बाद शुक्रवार को भी दूसरे दिन के लिए टिकट बिके हैं। 

फिल्म बिजनेस के जानकार एडवांस बुकिंंग के इस रेस्पांस को देखते हुए अपना अनुमान लगा रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल का अनुमान है कि शनिवार के लिए ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त है। इसलिए यह फिल्म दूसरे दिन यानी शनिवार को 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेगी। इस हिसाब से इसमें कोई शक नहीं  कि ब्रह्मास्त्र वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, फिल्ममेकर करण जौहर इस फिल्म के लिए एक मंच पर आए हैं। यह फिल्म ऋषि-मुनियों को वरदान के रूप में मिले अस्त्रों के देवता ब्रह्मास्त्र की कहानी है। फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले कर रहे हैं जिसका नाम है श‍िवा है। वहीं आलिया भट्ट के साथ उनका लव एंगल दिखाया गया है। अमिताभ बच्चन उनके गुरू जी के रोल में हैं। 

End of Article