Brahmastra 2 Update: ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर की मां के रोल में होंगी दीपिका पादुकोण? पार्ट-1 से मिला ये बड़ा हिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 07:12 AM IST

Deepika Padukone role in Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र फिल्म ने पहले दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण का अहम रोल हो सकता है। जानिए कैसा होगा फिल्म में रोल।

Brahmastra 2 Update: ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर की मां के रोल में होंगी दीपिका पादुकोण? पार्ट-1 से मिला ये बड़ा हिंट

Brahmastra Part 2 Deepika Padukone Role: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है। पहले दिन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म एक ट्रायलॉजी है, जिसके तीन पार्ट रिलीज होंगे। पहले पार्ट में जहां शाहरुख खान का कैमियो रोल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं। फिल्म के पहले पार्ट में दूसरे पार्ट से जुड़ा एक हिंट भी दिया गया है। अब फिल्म में दीपिका के रोल से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है।   

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले पार्ट में रणबीर कपूर और उनके पैरेंट्स से जुड़ा एंगल दिखाया गया है। इसी से ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी का एक बड़ा हिंट मिलता है। फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मम्मी के किरदार में नजर आ सकती हैं। दीपिका पादुकोण ही रणबीर कपूर के किरदार शिवा में एक बड़े बदलाव के लिए जिम्मेदार होंगी। कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की दूसरे पार्ट में दीपिका के अलावा ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह भी नजर आ सकते हैं।    

ब्रह्मास्त्र ने तोड़ा संजू का रिकॉर्ड (Brahmastra Box Office Collection Day 1)
ब्रह्मास्त्र फिल्म ने पहले दिन 36.50 करोड़ से 38.50 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर लिया है। ब्रह्मास्त्र ने साल 2018 में आई रणबीर कपूर की फिल्म संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही एक लाख 25 हजार से अधिक टिकट्स बुक हो गए थे। भारत में फिल्म 5,019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं, विदेशों में फिल्म 3,894 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 

ब्रह्मास्त्र का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है। फिल्म में वीएफएक्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगु और साउथ की अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम रोल में हैं।

End of Article