Boman Irani Mother Death: बोमन ईरानी की मां का हुआ निधन, अभिनेता ने इमोशनल पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2021, 07:55 PM IST

Boman Irani mother Death: दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज आखिरी सांस ली...

Boman Irani Mother Death: बोमन ईरानी की मां का हुआ निधन, अभिनेता ने इमोशनल पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि

बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन की मां ने 94 साल की थीं। उन्होंने आज आखिरी सांस ली। बोमन ईरानी ने अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मां ने निभाया माता-पिता दोनों का किरदार 
बोमन ईरानी ने बताया कि उनकी मां ने नींद में दुनिया को अलविदा कह गईं। 'मां ने इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 साल की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों की किरदार निभाया था। वो कई मजाकियां कहानियों से भरी थीं और जिंदा दिल थीं। जब भी वो मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वहीं वो हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे। इसके साथ ही तेजी से वो विकिपीडिया और आईएमडीबी को तुरंत फैक्ट चैक कर सकती थीं।'

बोमन ने लिखा, 'मां हमेशा कहती थीं कि तुम एक अभिनेता इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक अभिनेता हो ताकि तुम लोगों को मुस्कान दे सको। लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे। वो चाहती थीं चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वो हमेशा एक स्टार थीं, और हमेशा रहेंगी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो बोमन ईरानी को आखिरी बार मस्का (2020) में एक गेस्ट रोल में देखा गया था। बोमन अगली बार मेडे में दिखाई देंगे। अभिनेता फिल्म में एक टॉप एयरलाइन मालिक की भूमिका निभाएंगे। मेडे फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। इसके अलावा बोमन, कबीर खान की फिल्म 83 में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर फारुख इंजीनियर की भूमिका भी निभाएंगे।

End of Article