Jayeshbhai Jordaar में हुई बोमन ईरानी की एंट्री, निभाएंगे Ranveer Singh के पिता का रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2020, 11:32 AM IST

Boman Irani in Jayeshbhai Jordaar : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार में बोमन ईरानी की एंट्री हो गई है। बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह के पिता का रोल निभाएंगे।

Jayeshbhai Jordaar में हुई बोमन ईरानी की एंट्री, निभाएंगे Ranveer Singh के पिता का रोल

Boman Irani in Jayeshbhai Jordaar : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार में बोमन ईरानी की एंट्री हो गई है। बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह के पिता का रोल निभाएंगे। फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। बोमन ईरानी गुजराती किरदार में नजर आएंगे क्‍योंकि इस फ‍िल्‍म की कहानी गुजरात की पृष्‍ठभम‍ि पर है। बोमन ईरानी इससे पहले राजकुमार राव की फ‍िल्‍म मेड इन चाइना में नजर आए थे। 

कुछ वक्‍त पहले ही जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था जिसमें रणवीर सिंह एक वाइब्रेंट ऑरेंज और ब्लैक कॉलर वाली टी-शर्ट में दिख रहे थे। रणवीर की मूंछें भी नजर आ रही थीं और उनके पीछे साड़ी में घूंघट ओढ़े कई महिलाएं खड़ी थीं। अब इस फिल्‍म में रणवीर को बोमन ईरानी का साथ मिलेगा तो दोगुना मजा दर्शकों को आएगा। 

बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में काम करने को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। एक अखबार के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि रणवीर के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहता है। उनमें गजब की ऊर्जा है। बता दें कि रणवीर सिंह और बोमन फ‍िल्‍म 83 में साथ काम कर रहे हैं। 

इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। खास बात ये है कि इससे पहले संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में भी रणवीर गुजराती का रोल निभा चुके हैं। हालांकि उनके ये किरदार रामलीला के किरदार से बिल्कुल अलग होगा।

End of Article