Alia Bhatt Bodyguard: जब अपने ही बॉडीगार्ड्स पर बरस पड़ी थीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 06:07 PM IST

Alia Bhatt Bollywood Throwback: बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा आल‍िया भट्ट को एक बार अपने गुस्‍से की वजह से ट्रोल होना पड़ा था। वह अपने बॉडीर्गाड पर नाराज हुई थीं ज‍िसका वीडियो वायरल हो गया था।

Alia Bhatt Bodyguard: जब अपने ही बॉडीगार्ड्स पर बरस पड़ी थीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी

Alia Bhatt Bollywood Throwback: बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा आल‍िया भट्ट हमेशा चहकती और मुस्‍कुराती हुई नजर आती हैं। चाहे फ‍िल्‍म के सेट्स हों या दोस्‍तों के साथ पार्टी, हर जगह आलिया कूल नजर आती हैं। हालांकि उनका गुस्‍सा जब फैंस को देखने को मिला तो वह पचाया नहीं सकता। आलिया भट्ट को एक बार अपने गुस्‍से की वजह से ट्रोल होना पड़ा था। यह मामला तब का है जब वह अपने बॉडीर्गाड पर नाराज हुई थीं ज‍िसका वीडियो वायरल हो गया था।

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट बीते साल आईफा अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था। वहीं उनकी फिल्म राजी को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वायरल हो रहा वीडियो इसी दौरान का है। आलिया भट्ट अपने वैनिटी वैन के रास्ते में कैमरामैन से घिरे होने के दौरान अचानक अपने बॉडीगार्ड को डांटते हुए नजर आ रही हैं। बॉडीगार्ड अपना काम कर रहे थे लेकिन आलिया को लगा कि बॉडीगार्ड के कारण मीडियाकर्मी उनकी ठीक से फोटो नहीं खींच पा रहे थे। 

बस इस बात पर आलिया भट्ट अपने ही सुरक्षाकर्मियों पर भड़क गई और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को आगे चलने के लिए कहा। जब यह वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हो गईं और फैंस ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। आलिया के इस रूखे व्यवहार के लिए फैंस ने उन पर खूब गुस्‍सा निकाला था और तमाम तरह की नसीहते दी थीं। यूट्यूब पर यह वीडियो आज भी मौजूद है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड जलाल को भाई की तरह मानती हैं और उनको राखी बांधती हैं, वहीं आलिया भट्ट को अपने बॉडीगार्ड के साथ इस रवैये के ल‍िए आलोचना झेलनी पड़ी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में सड़क 2 में नजर आई हैं और उससे पहले बीते साल आई फ‍िल्‍म कलंक में वरुण धवन के अपोजिट दिखाई दी थीं। वहीं उनके के पास संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियाबाडी और ब्रह्मास्त्र जैसी फ‍िल्‍में हैं। ब्रह्मास्त्र में वह अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ स्‍क्रीन शेयर करने वाली हैं। 

End of Article