टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर से सलमान-आमिर तक, स्कूल टाइम से फ्रेंड्स हैं ये दिग्गज सेलिब्रिटीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 07:23 PM IST

Bollywood Stars were Classmates: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जो बचपन से ही ना सिर्फ एक दूसरे को जानते हैं बल्कि उनकी दोस्ती भी बचपन से ही है, क्योंकि कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने स्कूल में साथ पढ़ाई की है। आज बात करते है बॉलीवुड के उन सितारों की, जो कभी एक दूसरे के क्लासमेट रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर से सलमान-आमिर तक, स्कूल टाइम से फ्रेंड्स हैं ये दिग्गज सेलिब्रिटीज

Bollywood Classmates Celebrities: बॉलीवुड में पारिवारिक जाल तो आपने सुना ही होगा, जहां कई फैमिली चर्चित है। जैसे दूर दराज के कजन सिस्टर, कजन ब्रदर वैसे ही कई एक्टर्स की आपस में स्कूल के टाइम से भी एक दूसरे से जान पहचान है। सलमान खान और आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों ने एक ही स्कूल से पढाई पूरी की है। खुद आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया था। सलमान क्लास 2 में एक साथ पढ़ चुके हैं। हालांकि दोनों स्कूल में एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

श्रद्धा और टाइगर हैं अच्छे  दोस्त 

टाइगर श्रॉफ और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्कूल के दिनों मेें क्लासमेट रह चुके हैं। ये दोनों मुंबई के अमरीकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में एक ही क्लास में पढ़ते थे। बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी क्लासमेट रह चुके हैं। दोनों के बीच बचपन से ही अच्छी दोस्ती रही है जो कि अब तक कायम है।

वरुण धवन और अर्जुन कपूर 


अब बात करते है वरुण धवन और अर्जुन कपूर की, इनकी दोस्ती स्कूल से बाहर बॉलीवुड में भी काफी मशहूर है। यह दोनों एक ही एक्टिंग स्कूल में साथ थे. इतना ही नहीं, स्क्रिप्ट राइटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे की मदद किया करते थे। बॉलीवुड के सिंघम अजय और बॉबी देओल एक दूसरे के स्कूल में दोस्त रह चुके हैं। दोनों स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं और बॉलीवुड के चमकते सितारे हैं।

अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ


बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी स्कूल के दिनों से दोस्त हैं। और हाल ही में अथिया ने कृष्णा संग अपने बचपन की फोटो भी शेयर की थी। जिसमें दोनों स्कूल ड्रेस में है। ये हैरानी वाली बात है की बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी बचपन के दोस्त हैं। ये दोनों असम के सेंट मैरी स्कूल मार्गेरिटा में एक ही क्लास में पढ़ती थीं।

End of Article