सई को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ देगा विराट, सीरियल गुम है किसी के प्यार में हो रही सोनिया सिंह की एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 07:14 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin new Entry And Twist: विराट ने सई को छोड़ने का बड़ा फैसला किया है। क्योंकि उसकी जिम्मेदारी पूरी हो गई है। इसी बीच टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब जल्द ही नई एंट्री होने वाली है...

सई को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ देगा विराट, सीरियल गुम है किसी के प्यार में हो रही सोनिया सिंह की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब विराट और सई के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण ट्रैक आने वाला है। यहां पर दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिलेगा। सई आखिरकार अपनी अंतिम परीक्षा देती है और विराट के पास वापस आती है। हालांकि, विराट उसे अलविदा कहने पर अड़ा है और इसलिए वह उसे कमल ममोरियल पर ले जाएगा। विराट यहां कमल(सई के पिता) को बताता है कि उसने अपना वादा पूरा कर दिया है, अगले ही दिन विराट ने सई को छोड़ने का बड़ा फैसला किया है। क्योंकि उसकी जिम्मेदारी पूरी हो गई है। अब कहानी में यह पूरी तरह से सई को तोड़ देगा। 

इसी बीच टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब जल्द ही नई एंट्री होने वाली है। टीवी अभिनेत्री सोनिया सिंह चर्चा में हैं। सोनिया सिंह ने हाल ही में हीरो-गयब मोड ऑन, विघ्नहर्ता गणेश जैसे शोज में काम किया है। अब जल्द ही वो स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी प्यार में' नई एंट्री करेंगी।

जी हां, कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में काफी कुछ चल रहा है। सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) मिलकर राजीव (सचिन श्रॉफ) और शिवानी (तन्वी ठक्कर) को एकजुट करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं। यहां सई और विराट अपने परिवार को शादी के लिए मनाने के मिशन पर हैं। शादी के ट्रैक की तैयारी के साथ, राजीव के परिवार का परिचय हो जाएगा। यहीं पर अब टीवी अभिनेत्री सोनिया सिंह की एंट्री होगी। 

हादसे का शिकार होगा राजीव
रामनवमी के मौके पर शिवानी आग में घिर जाएगी। राजीव अपनी जान पर खेलकर शिवानी की जान बचाएगा। वहीं सई और विराट भी आग में कूद पडे़ंगे। आग की वजह से राजीव बेहोश हो जाएगा। परिवार के लोग राजीव को अस्पताल में एडमिट करवाएंगे। दूसरी तरफ विराट परिवार के लोगों को शिवानी और राजीव की शादी के लिए राजी कर लेगा।

End of Article