Bollywood Secret Marriage: बॉलीवुड के इन सितारों ने गुपचुप तरीके से की थी शादी, खुलासे से सब रह गए थे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 12:00 PM IST

Bollywood Celebs Secret Marriage: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने गुचपुच शादी रचाई थी। सेलेब्स की वेड‍िंग फोटोज आने के बाद ही स्टार्स के रिश्ते का खुलासा हुआ था। इस लिस्ट में नेहा धूपिया, उर्म‍िला मातोंडकर समेत कई सितारों ने अपनी शादी की न्यूज एकदम चौंकाने वाले अंदाज में दिया था।

Bollywood Secret Marriage: बॉलीवुड के इन सितारों ने गुपचुप तरीके से की थी शादी, खुलासे से सब रह गए थे हैरान
Photo Credit: Instagram

Bollywood Celebs Secret Marriage: कहते हैं इश्क छिपाए नहीं छिपता और बॉलीवुड की दुनिया में तो वैसे भी सितारों का जीवन खुली किताब की तरह होता है। यहां तो कुछ छिपने का सवाल ही नहीं है। फिर भी कई सेलेब्स प्यार से लेकर अपनी शादी तक कई बातों को छिपाने की कोशिश करते हैं। आज कहानी उन्हीं सितारों की। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी शादी को राज रखा। लेकिन दुनिया कि नजर से छिप नहीं पाया और जब खुलासा हुआ तो हंगामा मच गया। सेलेब्स की वेड‍िंग फोटोज आने के बाद ही स्टार्स के रिश्ते का खुलासा हुआ था। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनके घरवालों ने भी यह बात स्वीकारने से मना कर दिया। इस लिस्ट में बड़े सितारों से लेकर छोटे पर्दे तक कई लोग शामिल हैं। 

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने बिपाशा के साथ लव अफेयर को लेकर खूब चर्चा बटोरीं थी, लेकिन उन्होंने शादी किसी और से की। उनके शादी करने की बात का किसी को पता तक नहीं चला। प्रिया से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। अपनी पत्नी प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत दूर रखते हैं।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेल‍िस में जीन गुडइनफ के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी की खबर के बारे में एक्टर कबीर बेदी के जर‍िए पता चला, जब उन्होंने प्रीति को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया था। इसके बाद प्रीति और जीन की वेड‍िंग फोटोज काफी वायरल हुई थीं। उनके पति आज भी मीडिया के सामने ज्यादा नहीं आते, हालांकि प्रीति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

यामी गौतम

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। यामी और डायरेक्टर आद‍ित्य धर ने अपने रिलेशन को बेहद प्राइवेट रखा। बाद में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए शादी की बात का खुलासा किया। कपल ने 4 जून 2021 में हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के बीच पारंपरिक अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें महज कुछ ही लोग शामिल हुए थे।

सना खान

सना खान ने साल 2020 में बॉलीवुड को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 20 नवंबर 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो उनकी शादी की थी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उर्म‍िला मातोंडकर ने भी गुपचुप तरीके से शादी की थी।

End of Article