Throwback: गुपचुप शादी की तैयारी के लिए अनुष्का ने अपनाए थे अनोखे तरीके, इस्तेमाल करती थीं विराट का नकली नाम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2021, 09:41 PM IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर, 2017 को बंधन में बंध गए थे। इटली में शादी से पहले दोनों ने बेहद खास ढंग से तैयारियां की थीं।

Throwback: गुपचुप शादी की तैयारी के लिए अनुष्का ने अपनाए थे अनोखे तरीके, इस्तेमाल करती थीं विराट का नकली नाम?
Photo Credit: Instagram

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सेलेब्स के बीच सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है जो कई फैंस के लिए आदर्श कपल भी हो सकते हैं। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दिलचस्प बात यह है कि, शादी की यह खबर उनके फैंस के लिए एक आश्चर्य के रूप में सामने आई थी।

हालांकि कुछ समय से उनकी शादी के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, अनुष्का और विराट ने पूरी तरह से इस बारे में जानकारी बाहर नहीं आने दी। दिलचस्प बात यह है कि इस पावर कपल ने अपनी शादी को एक निजी मामला बनाए रखा और उन्होंने इस बात का भी विशेष ध्यान रखा कि किसी भी हालत में सार्वजनिक रूप इस बारे में खुलासा ना हो।

इसके लिए शादी की तैयारियां खास अंदाज में की गई थीं जिसमें नकली नाम के इस्तेमाल और नकली ईमेल आईडी का उपयोग करना शामिल था। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उसने कैटरर से बात करने के लिए विराट के लिए राहुल के नकली नाम का इस्तेमाल किया था।

बाद में, क्रिकेटर ने खुलासा किया कि नकली नामों के साथ सारी योजना अनुष्का की ओर से की गई थी और विराट के अनुसार, अभिनेत्री ने इसे अच्छी तरह से मैनेज भी किया।

अब तक, अनुष्का और विराट अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ समय का आनंद ले रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया है।

Anushka Virat with Daughter

परी अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, 'हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता का अनुभव कर रहे हैं लेकिन इस छोटी सी वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है! आंसू, हंसी, चिंता, आनंद - भावनाएं ये सभी कभी-कभी कुछ मिनटों में अनुभव होते हैं! नींद मायावी है लेकिन हमारे दिल आसुंओं से भरे हुए हैं। आप सभी को शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी ऊर्जा के लिए धन्यवाद।'

End of Article