तुषार कपूर के साथ जुड़ा था राधिका आप्टे का नाम, फिर गुपचुप विदेशी बॉयफ्रेंड से की शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2021, 09:44 AM IST

राधिका आप्टे बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। राधिका आप्टे ने फिल्म शोर इन द सिटी में तुषार कपूर के साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की डेटिंग की खबर सामने आई थी।

तुषार कपूर के साथ जुड़ा था राधिका आप्टे का नाम, फिर गुपचुप विदेशी बॉयफ्रेंड से की शादी

मुंबई. राधिका आप्टे पिछले कई साल से फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। राधिका आप्टे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखती हैं। राधिक ने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी की। एक वक्त उनका नाम एक्टर तुषार कपूर से भी जुड़ा था।  

साल 2011 में राधिका आप्‍टे फिल्‍म ‘शोर इन द सिटी’ में नजर आई थी। इस फिल्‍म में तुषार कपूर लीड रोल  में थे। इस फिल्‍म के दौरान राधिका और तुषार के अफेयर की खबरें आई थीं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान दोनों की गहरी दोस्‍ती हो गई थी। जिसके बाद खबरें आई कि तुषार, राधिका को डेट कर रहे हैं। हालांक दोनो का साथ लंबा नहीं चला। इस रिलेशनशिप का अंत हो गया।


 
गुपचुप की शादी
राधिका आप्टे ने साल 2012 में विदेशी बॉयफ्रेंड बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। बेनेडिक्ट लंदन बेस्ड म्यूजिशियन हैं। राधिका आप्टे और बेनिडिक्ट की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी। उस वक्त राधिका अपना एक साल का कंटेमप्ररी डांस डिप्लोमा कर रही थीं। 


राधिका और बेनिडिक्ट लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।  एक साल तक लिव इन रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2012 में गुपचुप रजिस्टर्ड मैरिज की थी। वहीं, साल 2013 में उन्होंने आधिकारिक शादी की थी। 

Radhika Apte on how she and hubby Benedict settle fights: We both apologise  - Movies News

वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका फिल्म रात अकेले है में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। ये नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई थी। राधिका ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया।  
 

End of Article