Top Bollywood News: रणवीर सिंह ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, जख्मी पैर के साथ शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का स्वागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 10:26 PM IST

Bollywood News Today in Hindi 29 Aug 2022: विजय देवराकोंडा की फिल्म लाइगर ने पहले वीकेंड के बाद 13.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह ने पुलिस के सामने दर्ज कराया अपना बयान। जानिए बॉलीवुड की सोमवार 29 अगस्त की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News: रणवीर सिंह ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, जख्मी पैर के साथ शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का स्वागत

Bollywood News Today in Hindi, 29 August 2022: ओटीटी स्ट्रीमिंग साइट नेटफ्लिक्स ने एक के बाद एक कई नई फिल्मों की घोषणा कर दी है। न्यूड फोटोशूट के मामले में रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कर दिया है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म लाइगर ने की बेहद धीमी कमाई। बिपाशा बसु ने बताया कि वह एक करण सिंह ग्रोवर बेबी बॉय चाहते हैं या बेबी गर्ल। जानिए बॉलीवुड से जुड़ी 29 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें। 

विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म बॉक्स ऑफिस (Liger Movie Box Office Collection) पर संघर्ष कर रही है। रविवार को भारत और पाक के मैच के कारण फिल्म की कमाई बेहद कम रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। चार दिन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपए  हो गया है।  

माइकल जैक्सन के साथ फरहान खान ने शेयर की फोटो
पॉप स्टार माइकल जैक्सन का आज बर्थडे है। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फरहान खान ने माइकल जैक्सन  के साथ फोटो शेयर की है। फोटो के साथ फराह खान ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मेरे गुरु, मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था जब मैंने इन्हें देखा था। साल 1999 में न्यूयॉर्क में इनसे मिली थीं। आज वह एक्सपीरियंस मुझे आज भी याद है। हेप्पी बर्थडे माइकल जैक्सन।' फोटो में माइकल जैक्सन ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फराह खान भी ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं।  


शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा घर लाए गणपति
देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने घर पर गणपति लेकर आए हैं। राज कुंद्रा मुंबई के लालबाग एरिया में स्पॉट किए गए थे। वह घर में भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की हुडी पहनी हुई है। इसके अलावा चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। वही, एक अन्य फोटो में शिल्पा शेट्टी वॉकर के सहारे चल रही हैं। उनकी कार में गणेश जी की मूर्ति रखी हुई है।

पुलिस के सामने रणवीर सिंह ने दर्ज कराया बयान
न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। एक्टर को मुंबई पुलिस ने समन भेजकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। हालांकि, शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्होंने कुछ वक्त मांगा था। आपको बता दें कि 26 जुलाई 2022 को चेंबूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग दो घंटे तक रणवीर सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया। रणवीर के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 292, 293, और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

आलिया भट्ट ने नागार्जुन को किया बर्थडे विश
ब्रह्मास्त्र फिल्म के एक्टर नागार्जुन अक्केनेनी 29 अगस्त को अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर साउथ और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया।  आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपने को-एक्टर को खास अंदाज में विश किया।

आलिया भट्ट ने अपनी, रणबीर कपूर और नागार्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नागार्जुन सर! आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।' ब्रह्मास्त्र फिल्म नौ सितंबर को रिलीज हो रही है।

End of Article