बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर बनीं को- एक्टर्स, प्रोजेक्ट के फर्स्ट लुक में डरी सहमी नजर आईं एक्ट्रेसेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 05:35 PM IST

Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor become Co actors : सारा अली खान और जाह्नवी कपूर एक- दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक्ट्रेस साथ में अक्सर नजर आती हैं। सारा और जाह्नवी जल्द एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगी।

बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर बनीं को- एक्टर्स, प्रोजेक्ट के फर्स्ट लुक में डरी सहमी नजर आईं एक्ट्रेसेस
Photo Credit: Instagram

Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor become Co actors : जाह्नवी कपूर और सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों एक- दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक्ट्रेस साथ में वेकेशन, योगा क्लासेस से लेकर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होती हैं। हाल ही में दोनों साथ में कॉफी विद करण 7 में नजर आई थीं। शो पर दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर चर्चा की थी। फैंस ने दोनों की जोड़ी को साथ में बेहद पसंद किया था। अब ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों साथ में बैठी नजर आ रही हैं। जाह्नवी जहां लेवेंडर क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। वहीं, सारा पिंक कलर के स्वेटर टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों अभिनेत्रियां डरी, सहमी और परेशान होने वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं।

सारा अली खान ने जाह्नवी कपूर संग फोटो शेयर की

सारा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ कॉफी तक काफी नहीं था, अब हम को स्टार बन गए हैं। रुको और थोड़ा इतंजार करो- बताओ तुम क्या सोचती हूं जाह्नवी'। जाह्नवी कपूर ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।

सारा अली खान हाल में 'अतरंगी रे' में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, धनुष मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया था। एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके अलाव सारा अली खान विक्रांत मेसी के साथ गैसलाइट में नजर आएंगी।

जाह्नवी कपूर इन दिनों गुड लक जेरी की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में वरुण धवन के साथ बवाल की शूटिंग पूरी की है। दोनों ने अपने इंटरनेशनल शूट की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बवाल का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। जाह्नवी इसके अलावा मिली में नजर आएंगी, जिसे उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं।

End of Article