Bollywood News Today in Hindi, 14 August 2022 : शाहरुख खान ने मन्नत में फहराया तिरंगा, कार्तिक आर्यन ने नौसेना के संग मनाया आजादी का 75वां साल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 08:13 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 14 August 2022 : शाहरुख खान ने अपने घर पर परिवार संग फहराया तिरंगा। वहीं, कार्तिक आर्यन ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर नौसेना के साथ जश्न मनाया। आइए जानते हैं 14 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Bollywood News Today in Hindi, 14 August 2022 : शाहरुख खान ने मन्नत में फहराया तिरंगा, कार्तिक आर्यन ने नौसेना के संग मनाया आजादी का 75वां साल
Photo Credit: Instagram

Bollywood News Today in Hindi, 14 August 2022 : बॉलीवुड जगत के लिए आज का दिन हलचल भरा रहा है। एक तरफ जहां पठान से लेकर विक्रम- वेधा को बायकॉट होने की मांग हुई तो दूसरी तरफ सलमान से लेकर शाहरुख खान तक ने अपने घर में हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत तिरंगा फहराया। कार्तिक आर्यन ने नौसेना के जवानों के साथ आजादी के 75 साल मनाए। आज शाहरुख, ऋतिक रोशन, आमिर खान समेत कई स्टार्स पूरा दिन चर्चा में रहे। आइए बिना देर किए जानते हैं 14 अगस्त रविवार 2022 की बड़ी खबरें।

सलमान से लेकर शाहरुख तक ने अपने घर पर फहराया तिरंगा

15 अगस्त को देशभर में आजदी के 75 साल मनाने की तैयारी हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंग अभियान के तहत कई सेलेब्स ने अपने घर में तिरंगा फहराया। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार से लेकर कई सितारें शामिल है। सभी स्टार्स ने अपने घर पर तिरंगा फहराने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कार्तिक ने नौसेना के साथ मनाया आजादी का 75 वां साल 

कार्तिक आर्यन अभी अपने करियर की बुलंदी पर है। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने आजादी का 75वां साल नौसेना के जवानों के साथ मनाया। एक्टर ने नौसेना के साथ फोटो और वीडियो शेयर किया है। फैंस को कार्तिक का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक ने इन फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जय जवान, एक दिन नौसेना के जाबाज जवानों के साथ'।

लाल सिंह चड्ढा को सपोर्ट करना ऋतिक रोशन को पड़ा भारी

ऋतिक रोशन को आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सपोर्ट करना पड़ा भारी। यूजर्स ऋतिक की फिल्म विक्रम वेधा को बायकॉट करने की मांग करे रहे हैं। ऋतिक की विक्रम वेधा साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। 

करीना- तैमूर की ट्विनिंग फोटो सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

करीना कपूर को उनके पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ लंच पर देखा गया था। लंच के लिए करीना और तैमूर ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। इन फोटोज में करीना के छोटे बेटे जेह नजर नहीं आए। तैमूर इन फोटोज में बेहद क्यूट लग रहे थे। सोशल मीडिया पर करीना और तैमूर की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स है। वहीं, कुछ लोग फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, लाल सिंह चड्ढा शानदार फिल्म है। इस फिल्म को जरूर देखें।

End of Article