Top Bollywood News: जर्सी के बाद इस साउथ फिल्म के रीमेक में काम करेंगे शाहिद कपूर, सुहाना खान ने दो बार देखी डार्लिंग्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 07:26 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 07 July 2022: शाहिद कपूर कबीर सिंह और जर्सी के बाद एक और साउथ की रीमेक में नजर आ सकते हैं। आलिया भट्ट का खुलासा सुहाना खान ने दो बार देखी डार्लिंग्स फिल्म। जानिए बॉलीवुड की रविवार सात अगस्त 2022 की बड़ी खबरें

Top Bollywood News: जर्सी के बाद इस साउथ फिल्म के रीमेक में काम करेंगे शाहिद कपूर, सुहाना खान ने दो बार देखी डार्लिंग्स

Bollywood News Today in Hindi, 07 August 2022: शाहिद कपूर जर्सी और कबीर सिंह के बाद साउथ की एक और फिल्म के रीमेक में नजर आ सकते हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि सुहाना खान ने फिल्म डार्लिंग्स दो बार देखी है। पहले हफ्ते के बाद एक विलेन रिटर्न्स ने पहले हफ्ते के बाद लगभग 36.04 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रमम बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। जानिए बॉलीवुड की रविवार सात अगस्त की बड़ी खबरें।

शाहिद कपूर कबीर सिंह और जर्सी के बाद साउथ फिल्म के एक और रीमेक में नजर आने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर मलायलम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म मुंबई पुलिस के रीमेक में नजर आ सकते हैं। फिल्म को रोशन एंड्रूज डायरेक्ट कर सकते हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस करेंगे। सूत्रों के मुताबिक शाहिद और सिद्धार्थ पिछले कई महीनों से फिल्म के आइडिया की चर्चा कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।'  

सुहाना खान ने दो बार देखी डार्लिंग्स 
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स पांच अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने दो बार फिल्म दो बार देखी है। जब उसने दूरी बार देखी तो मैंने कहा कि तुमने दूसरी बार इस फिल्म को देखा है।' आलिया भट्ट के मुताबिक शाहरुख खान के परिवार को फिल्म बहुत पसंद आई है।' इससे पहले शाहरुख खान ने डार्लिंग पर ट्वीट कर डार्लिंग्स की तारीफ की थी। फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा अहम रोल में हैं। 

पहले हफ्ते बाद इतनी हुई एक विलेन रिटर्न्स की कमाई
एक विलेन रिटर्न्स ने पहले हफ्ते के बाद 32.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद 23 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत रोना और सीता रमम रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों से एक विलेन रिटर्न्स को अच्छी टक्कर मिल रही है। फिल्म 50 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है। अगले हफ्ते यानी 11 अगस्त को आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन रिलीज हो रही है।   

आइरा खान ने प्रमोट की लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। आमिर खान फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब आमिर की बेटी आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ फोटो शेयर कर फिल्म को प्रमोट किया है। फोटो में आइरा खान और नुपुर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ आइरा खान ने लाल सिंह चड्ढा हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

 
अयान मुखर्जी को नहीं थी रणबीर-आलिया के अफेयर की खबर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी को भी दोनों के अफेयर की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, 'आलिया, अयान और मैंने ब्रह्मास्त्र की मेकिंग के दौरान काफी वक्त साथ बिताया था। इस दौरान हमारी लाइफ काफी बदल गई थी।'

रणबीर कपूर बातचीत में आगे कहते हैं, 'अयान फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर थे। जब मैंने और आलिया ने डेट करना शुरू किया तो अयान को नहीं बताया हमें डर था वह हम पर चिल्लाने लगेगा।'

End of Article