Holi 2022 Movie: होली पर नहीं है बाहर जाने का मन? तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये बॉलीवुड फिल्में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 10:07 PM IST

Free To Watch Movie on You tube: अगर आप हिंदी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको होली के दिन बोर होने के जरूरत नहीं। आप यूट्यूब पर कई हिंदी फिल्में फ्री में देख सकते हैं। लेकिन इसे कैसे देखा जाए, यहां जानें...

Holi 2022 Movie: होली पर नहीं है बाहर जाने का मन? तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये बॉलीवुड फिल्में
Photo Credit: YouTube

 Watch Movie on Youtube: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दुनियाभर की सबसे फिल्म इंडस्ट्री कहलाती है। अगर आप भी बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन है तो इस साल होली के दिन आप यूट्यूब पर कई फिल्म फ्री में देख सकते हैं। दरअसल होली के दिन खूब हुड़दंगबाजी होती है और सभी एक दूसरे को रंग-अबीर लगाते हैं। होली पर जमकर मौज-मस्ती और डांस भी होती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें होली खेलना पसंद नहीं होता या किसी अन्य कारणों से भी होली खेलना नहीं चाहते हैं।

होली के दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तर से लेकर हर जगह छुट्टी भी होती है। ऐसे में खासकर वो लोग बोर हो जाते हैं जो होली के दिन घर पर रहना पसंद करते हैं। लेकिन आप टेंशन न लें इस साल आपके होली का रंग बिल्कुल फीका नहीं होगा। आप इन सुपरहिट बॉलीवुड हिंदी फिल्मों के साथ अपने इस दिन रंगीन और खास बना सकते हैं। 

अंधाधुन (Andhadhundh)
आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की अंधाधुन (2018) में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी कमाल की है। कहां देखें: यूट्यूब चैनल- Ariful Islam

गैंग ऑफ वासेपुर (Gangs Of Wasseypur)
गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए। इस फिल्म के बारे में हमें बताने की जरूरत नहीं। क्योंकि इस फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक खूब पॉपुलर हैं। कहां देखें: यूट्यूब चैनल- Eagle Home Entertainment

काई पो चे (Kai Po Che)
सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म काई पो चे साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी है जो मिलकर एक स्पोर्ट्स एकेडमी खोलते हैं। कहां देखें: यूट्यूब चैनल- World Cimena

वेडनेसडे (A Wednesday)
ये फिल्म एक आदमी की है, जो बढ़ते क्रप्शन और राजनीति के कारण एक बम ब्लास्ट की प्लानिंग करता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार देखने को मिलेंगे। कहां देखें: यूट्यूब चैनल-World Cimena

बाहुबली (Baahubali)
बाहुबली फिल्म की दोनों सीरीज आपको यूट्यूब पर हिंदी में मिल जाएगी। प्रभास की दमदार एक्टिंग और एक्शन वाली ये फिल्म के बारे में वैसे तो ज्यादा बताने की जरूरत नहीं क्योंकि इसे लगभग सभी ने देखा है। लेकिन अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी या फिर से देखना चाहते हैं तो यूट्यूब चैनल Movies Fan में देख सकते हैं।

जॉली एलएलबी (Jolly LLB)
अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जो सस्पेंस से भरपूर है। कहां देखें: यूट्यूब चैनल-Shivaanshu Acharya

मदारी (Madaari)
ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म इमरान खान की सभी फिल्मों की तरह बेहद अच्छी है। कहां देखें: यूट्यूब चैनल- Cinecorn Movies

एनएच 10 (NH 10)
अनुष्का शर्मा की ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। लेकिन इसकी स्टोरी काफी अच्छी है। कहां देखें: यूट्यूब चैनल- Kadan

नौटंकी साला (Naotanki Sala)
आयुष्मान खुराना ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में वह अपने मंदार नाम के एक दोस्त को आत्महत्या करने से बचाते रहते हैं। फिल्म में भरपूर कॉमेडी है। कहां देखें: यूट्यूब चैनल- Songs and Movies



शिवाय (Shivaay)
अजय देवगन की ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऐसे सीन हैं जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।  कहां देखें: यूट्यूब चैनल- The Hacker


ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawani Hain Diwali)
2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और एडवेंचर सबकुछ देखने को मिलेगा। कहां देखें: यूट्यूब चैनल-Ankadi Bros

यूट्यूब पर कई बॉलीवुड फिल्में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं एक नहीं बल्कि 11 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिन्हें आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। यूट्यूब पर आप अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज से लेकर कई टॉप सेलेब्स की हिट फिल्में देख सकते हैं।

End of Article