17 साल बाद घोड़ी चढ़े बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता, दो बच्चों की मौजूदगी में सफीना हुसैन के साथ रचाई शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 03:30 PM IST

Hansal Mehta Wedding: जाने-माने बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ कैलिफोर्निया में 17 साल बाद शादी कर ली है। यहां देखें इस नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें। 

17 साल बाद घोड़ी चढ़े बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता, दो बच्चों की मौजूदगी में सफीना हुसैन के साथ रचाई शादी
Photo Credit: Instagram

Hansal Mehta And Safeena Husain Wedding News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अपनी पार्टनर के साथ 17 साल बाद कैलिफोर्निया में शादी कर ली है (Hansal Mehta Wedding News)। फिल्मकार हंसल मेहता ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में एक निजी समारोह में सफीना हुसैन के साथ शादी कर ली है। सफीना लंबे समय से उनकी साथी रहीं हैं। ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’ और ‘ओमेर्टा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले हंसल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है (Hansal Mehta And Safeena Husain Wedding)।

हंसल ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार 17 साल साथ रहने और दो बच्चों के बाद, अपने बेटों को बड़ा होते देख और अपने-अपने सपनों को साकार करने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह इस बार भी यह फैसला अचानक और अनियोजित लिया गया।' फिल्मकार ने सैन फ्रांसिस्को के ताज कैंप्टन प्लेस में आयोजित शादी समारोह की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। जैसे ही हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की वैसे ही उनके फैंस उन्हें बधाई देने लगे। 

 हंसल मेहता

 हंसल मेहता, सफीना हुसैन

 हंसल मेहतासफीना हुसैन

दिवंगत अभिनेता युसुफ हुसैन की बेटी सफीना हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाले संगठन ‘एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक भी हैं। हंसल और सफीना की दो बेटियां भी हैं। फिल्मकार विशाल भारद्वाज और अनुभव सिन्हा के अलावा अभिनेता राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और प्रतीक गांधी समेत कई अन्य लोगों ने हंसल मेहता को शादी की बधाई दी है। हंसल मेहता की शादी पहले सुनीता मेहता से हुई थी। जय और पल्लव उनके दो बेटे हैं।

End of Article