Heropanti 2 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो तैयार हीरोपंती 2, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 12:09 PM IST

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज हीरोपंती 2 के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है, जो 27 मई, 2022 से स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।

Heropanti 2 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो तैयार हीरोपंती 2, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

Heropanti 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी फिल्में रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। फिल्म को 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये कमाए थे जो कि टाइगर कि पिछले चार साल में रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की सबसे कमाई थी और बाद में इसकी कमाई कुछ खास नहीं हुई। 

अब मेकर्स ने फिल्म को दर्शकों के बीच ले जाने के लिए ओटीटी का सहारा लिया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज हीरोपंती 2 के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है, जो 27 मई, 2022 से स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया के साथ अमृता सिंह और जाकिर हुसैन स्टारर हीरोपंती 2 को अहमद खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है।

टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला का ब्लॉकबस्टर संयोजन 27 मई, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में  पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन के साथ, टाइगर श्रॉफ अपने लेटेस्ट एक्शन के साथ सभी का मनोरंजन करने आ रहें है। 


फिल्म की कहानी बबलू (टाइगर श्रॉफ) पर केंद्रित है जो एक कंप्यूटर जीनियस है और इनाया (तारा सुतारिया), एक सेल्फ-मेड अरबपति है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन कहानी में आने वाले मोड़ के कारण, वे अचानक अलग हो जाते हैं। इसकी कहानी ने दर्शकों और समीक्षा पर खास प्रभाव नहीं बनाया था। 

End of Article