Ranbir Kapoor on Lord Ram Role in Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे जबकि साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में तीनों कलाकार अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि जब उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने का ऑफर मिला तो उनके अंदर खुशी से ज्यादा डर था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: 400 करोड़ी होने से चूक गई Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ बिजनेस)
भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने कही ये बात
'कौन बनेगा करोड़पति' के मेकर्स ने हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी किया, जिसमें अमिताभ बच्चन कलाकारों से उनके किरदारों को लेकर सवाल करते दिखाई दिए। भगवान राम की भूमिका के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि वह इस किरदार को केवल एक भूमिका के नजरिए से नहीं देखते हैं बल्कि इसे एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं।
रणबीर कपूर ने बताया कि उनके मन में एक सवाल था कि वो इसके लायक हैं या नहीं। वो किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है, इसलिए इस भूमिका को निभाना उनके लिए बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अनुभव है। हालांकि समय के साथ उनका डर कृतज्ञता में बदल गया। रणबीर ने महसूस किया कि उन्हें जीवन के ऐसे पड़ाव पर भगवान राम का किरदार निभाने का अवसर मिला है, जब वह खुद भी जीवन को नए नजरिए से समझ रहे हैं। रणबीर कपूर का यह भी मानना है कि इस किरदार ने उन्हें एक अच्छा इंसान बनने में भी मदद की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daler Mehndi से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, Mika Singh की टीम ने किया बड़ा खुलासा)
साई पल्लवी ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि उनका नजरिया दूसरे किरदारों से काफी अलग था। माता सीता की भूमिका के लिए उन्होंने खुद से यह सवाल किया कि इस किरदार को निभाने से उन्हें क्या सीखने को मिलेगा और वह कौन-सा ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रावण का किरदार यश निभा रहे हैं।
