जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने उठाया ऐसा कदम, गन लाइसेंस के लिए एक्टर ने किया आवेदन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 09:37 PM IST

Salman Khan Applies For Gun Licence: हाल ही में यह खबर मिली है कि सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने उठाया ऐसा कदम, गन लाइसेंस के लिए एक्टर ने किया आवेदन 
Photo Credit: Instagram

Bollywood Actor Salman Khan Applies For Gun Licence: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में यह पता चला है कि आज सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सलमान खान आज गन लाइसेंस के आवेदन के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे थे। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी वजह से एक्टर ने अब आत्मरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, सलमान खान हथियार के लाइसेंस के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस गए थे। 

इस ट्वीट में यह लिखा गया है कि 'मुंबई पुलिस के अनुसार, जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक्टर सलमान खान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में आत्मरक्षा के लिए वेपन लाइसेंस (हथियार लाइसेंस) के लिए अप्लाई किया है।' आज सुबह सलमान खान साउथ मुंबई में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर के ऑफिस मुलाकात करने के लिए गए थे। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील से भी मुलाकात की थी। वह मुंबई पुलिस मुख्यालय फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे थे जो हथियार का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जरूरी प्रक्रिया माना जाता है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जून के महीने में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था। कहा जा रहा है इसी की वजह से सलमान खान अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस लेना चाहते हैं। जब भी कोई आवेदनकर्ता हथियार के लाइसेंस के लिए अर्जी देता है तब उसे लाइसेंस देने वाली अथॉरिटी के सामने एक बार फिजिकली पेश होना पड़ता है। 

End of Article