प्रेग्नेंसी में इस फिल्म की शूटिंग करती नजर आईं आलिया भट्ट, बेबी बंप छुपाने के लिए एक्ट्रेस में पहने ऐसे कपड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 10:38 PM IST

Alia Bhatt Spotted With Ranveer Singh: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आ रही हैं।

प्रेग्नेंसी में इस फिल्म की शूटिंग करती नजर आईं आलिया भट्ट, बेबी बंप छुपाने के लिए एक्ट्रेस में पहने ऐसे कपड़े
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt Spotted With Ranveer Singh For Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Shooting: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अदाकारा कुछ दिन पहले अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही थीं। सोशल मीडिया पर अदाकारा की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं जिसमें वह हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ नजर आ रही थीं। अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग करने के बाद अदाकारा वापस भारत आ गई हैं और इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। आलिया भट्ट को रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। हाल ही में आलिया भट्ट को रणवीर सिंह के साथ देखा गया। 

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें यह दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने ओवरसाइज्ड शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स कैरी किया है। वहीं, रणवीर सिंह को ब्लॉक ट्रैक सूट और नियॉन शूज में देखा गया। बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इस कूल और कैजुअल आउटफिट से अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आईं। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जब रणबीर कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। रणबीर कपूर को देखते ही आलिया भट्ट बहुत खुश हो गई थीं और उन्होंने उछलकर सीधा रणबीर कपूर को गले लगा लिया था। 

इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे के माता पिता बन जाएंगे। जबसे अदाकारा ने यह खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं तब से फैंस को उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। अगर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात की जाए तो खबरों के अनुसार यह अगले साल रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि करण जौहर की यह फिल्म अगले साल फरवरी के महीने में रिलीज होगी। 

End of Article