Bhool Bhulaiyaa 2 Box office: 'धाकड़' पर भारी पड़ी 'भूल भुलैया 2', कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली बनी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 11:45 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Box office Collection day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 शुक्रवार 20 मई को रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म को जबरदस्त रेस्पांस मिला है।

Bhool Bhulaiyaa 2 Box office: 'धाकड़' पर भारी पड़ी 'भूल भुलैया 2', कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली बनी फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 2 Box office Collection day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 शुक्रवार 20 मई को रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म को जबरदस्त रेस्पांस मिला है। एक तरफ ‘धाकड़’ ने जहां पहले ही दिन घुटने टेक दिए, वहीं ‘भूल भुलैया 2’ ने उम्मीद बनाए रखी। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने 14.11 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है।

शुक्रवार को 'भूल भुलैया 2' के मॉर्निंग और दोपहर के शोज में 30 फीसदी सीटें भरी हुईं नजर आईं। इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग करीब 3.5 करोड़ रुपये के करीब है। भूल भुलैया 2 को एडवांस बुकिंग का फायदा पहले दिन की कमाई में मिलता दिख रहा है। अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी 'भूल भुलैया 2' पहले वीकेंड में 45 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। 

भूल भुलैया 2 पहले दिन की कमाई के मामले में बच्चन पांडे और गंगूबाई काठियावाड़ी से आगे निकल गई है। पहले दिन बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ और गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10.50 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। अब तक उनकी लव आज कल 12.40 करोड़ की ओपनिंग के साथ टॉप पर थी।

'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के बाद रिलीज हुईं छह बड़ी हिंदी फिल्‍में लगातार फ्लॉप साबित हुई हैं। साल 2022 हिंदी फिल्मों के लिए बेहद बुरा साल रहा है। पहले द कश्मीर फाइल्स और उसके बाद केजीएफ चैप्टर 2 की वजह से हिंदी फिल्‍में ढेर हुईं तो अब दर्शकों का रुझान सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने में नजर नहीं आ रहा है। 

बता दें कि इस हॉरर कॉमेडी के रिलीज होने का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल की फिल्म भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की फिल्म है, जो 15 साल बाद उसी कहानी को आगे बढ़ाती है।

बीते कुछ समय में अगर आपने अच्छी हॉरर कॉमेडी फिल्म नहीं देखी है तो आपको यह फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि यह आपको निराश नहीं करेगी। यह फिल्म आप कार्तिक आर्यन और तबू की एक्टिंग के लिए भी देख सकते हैं। साथ ही मजेदार कॉमेडी सीन्स भी आपको खूब एंटरटेन करेंगे। 

End of Article