अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर सुनील शेट्टी तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 01:30 PM IST

Celebs tweet on Bappi Lahiri Death: बप्पी लहरी के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानिए अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी तक ने कैसे दी बप्पी दा को श्रद्धांजलि...

अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर सुनील शेट्टी तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि

Celebs on Bappi Lahiri Demise: म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्पी लहरी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सिनेमा जगत, खेल और राजनीति से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अक्षय कुमार, काजोल से लेकर अजय देवगन तक ने बप्पी लहरी को सोशल मीडिया पर अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।   

अक्षय कुमार (Akshay Kumar Tweet) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'आज हमने म्यूजिक इंडस्ट्री का एक और नगीना खो दिया है। बप्पी दा आपकी आवाज के कारण ही मुझ जैसे लाखों लोग थिरक पाए हैं। आपने अपने संगीत के जरिए जो भी खुशियां हमें दी है उसके लिए शुक्रिया। आपको मेरी तरफ से एक विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति।' वहीं, सोनम कपूर ने बप्पी दा की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'ओम शांति। मेरे पिता की फिल्म साहेब में इनके गाने मेरे सबसे पसंदीदा गानों में से एक हैं। दुखद दिन।'

अजय देवगन, सुनील शेट्टी ने किया ट्वीट (Ajay Devgn, Suniel Shetty tweet) 
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'लता दीदी के निधन के सदमे के कुछ दिनों बाद, एक और महान संगीत हमें छोड़कर चला गया। बप्पी लहरी की आत्मा को शांति मिले, जो खुद में एक डिस्को किंग थे। पग घुंघरू, चलते-चलते और डिस्को डांसर जैसे यादगार गानों को हमेशा सुना जाएगा। आपकी बहुत याद आएगी बप्पी दा। परिवार के लिए मेरी संवेदना।' वहीं, अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, 'बप्पी दा एक बेहद प्यारे इंसान थे लेकिन, उनके म्यूजिक में एक धार थी। उन्होंने चलते-चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के जरिए हिंदी फिल्मों के गानों में नई शैली लाए। ओम शांति दादा। आपकी बहुत याद आएगी।'

जैकी श्रॉफ, काजोल, हेमा मालिनी ने दी श्रद्धांजलि
जैकी श्रॉफ श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं, 'याद आ रहा है तेरा प्यार' मैं हमेशा अपना फेवरेट गाना गाऊंगा जब भी मैं बप्पी दा से मिलूंगा। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। वहीं, काजोल ने लिखा, 'आज हमने डिस्को किंग बप्पी दा को खो दिया। बप्पी दा आप न सिर्फ एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर और सिंगर थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

हेमा मालिनी ने लिखा, 'उन्हें हमेशा नए डिस्को म्यूजिक और अपने फास्ट नंबर के लिए याद किए जाएगा, जो उन्होंने फिल्मों में लाएं। ऐसा कुछ जो पहले किसी ने नहीं किया। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और फैंस मिस करेंगे।'

End of Article