दूसरी बार पिता बनने वाले हैं 'तेरी मिट्टी' के सिंगर बी प्राक, शादी की तीसरी सालगिरह पर फैंस को दी खुशखबरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 07:04 AM IST

B. Praak Expecting Second Child With Wife Meera Bachan: जाने माने सिंगर बी. प्राक जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी।

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं 'तेरी मिट्टी' के सिंगर बी प्राक, शादी की तीसरी सालगिरह पर फैंस को दी खुशखबरी
Photo Credit: Instagram

B. Praak To Be Father Again Soon: सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी. प्राक (B. Praak) की पत्नी मीरा बच्चन (Meera Bachan) प्रेग्नेंट हैं और दोनों जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। सिंगर ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर पत्नी संग तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी। 

सिंगर ने किया ये पोस्ट

बी प्राक ने वेडिंग एनिवर्सरी के दिन पत्नी मीरा के साथ फोटो शेयर की जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर सिंगर ने लिखा, 'जीवन भर के लिए प्यार में पड़ने की तैयारी में नौ महीने #summer2022' उन्होंने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। मालूम हो कि बी प्राक ने साल 2019 में मीरा बच्चन से शादी की थी और जुलाई 2020 में दोनों के बेटे का जन्म का जन्म हुआ था। 

पहले बच्चे के जन्म के बाद पत्नी के लिए कही थी ये बात

बी प्राक ने अपने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी को धन्यवाद कहा था। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा था, 'ओह माय गॉड इस मैसेज को टाइप करते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं एक नन्हे बेटे का पिता बन गया हूं। इसके लिए धन्यवाद मीरू। मैंने इन नौ महीने में तुम्हें देखा है और जो तुमने किया है वो बस एक मां कर सकती है, इसके लिए मैं तुम्हें जितना भी धन्यवाद दूं कम होगा।' इस पोस्ट में बी प्राक ने आगे लिखा था, 'मीरू एक वादा उस दिन किया था जब शादी की थी और एक वादा आज करता हूं। मैं तुम्हें और हमारे बेबी को बेहतर जिंदगी दूंगा, जितना तुम सोच भी नहीं सकती। मैं हमेशा साथ दूंगा चाहे डायपर चेंज करना हो या पॉटी साफ करनी हो। तुम्‍हें थैंक्‍स कैसे कहूं, समझ नहीं आ रहा है'।

'तेरी मिट्टी' को मिला दर्शकों का प्यार

मालूम हो कि बी प्राक पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं और उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' की कामयाबी के बाद से और बढ़ गई। उनका ये गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इसके अलावा उनके गाने फिलहाल, बारिश की जाए और जानी को भी फैंस का खूब प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने सोच, बैकबोन, जोकर, ना जी ना, इक साल, डू यू नो और हॉर्न ब्लो जैसे गानों को कंपोज और प्रोड्यूस किया है।

End of Article