Punjabi Gaana: अफसाना खान और बी प्राक के नए गाने की यूट्यूब पर धूम, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2021, 04:30 PM IST

New Punjabi Song: अफसाना खान और बी प्राक का नया पंजाबी गाना यूट्यूब पर लोगों के बीच काफी पोप्युलर हो रहा है, इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Afsana Khan And B Praak Latest Punjabi Song Koi Hor: अफसाना खान और बी प्राक के गाने लोगों को देखना बेहद पसंद है। ये दोनों ही अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना लेते हैं। चार दिन पहले इनका एक नया पंजाबी गाना यूट्यूब पर रिलीज  हुआ है, जिसका नाम कोई होर है और अब तक इस गाने के वीडियो को 61 लाख 48 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस नए पंजाबी गाने को दिलनूर, सारा गुरपाल, कशिश और अनूप पर फिल्माया गया है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये पंजाबी गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को भी ये गाना खूब पसंद आ रहा है। आप भी अफसाना खान और बी प्राक के इस नए पंजाबी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!