थाइलैंड ट्रिप से सामने आई थी KL Rahul-Athiya Shetty की लव स्टोरी, इंग्लैंड दौरे में बताया था अपना पार्टनर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2021, 08:06 PM IST

KL Rahul and Athiya Shetty Love Story timeline: आथिया शेट्टी के बर्थडे के मौके पर के.एल.राहुल ने अपने प्यार का इजहार किया है। जानिए कैसे शुरू हुई एक्ट्रेस और क्रिकेटर की लव स्टोरी...

थाइलैंड ट्रिप से सामने आई थी KL Rahul-Athiya Shetty की लव स्टोरी, इंग्लैंड दौरे में बताया था अपना पार्टनर

मुंबई. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के.एल राहुल ने आथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। आथिया शेट्टी के बर्थडे के मौके पर के.एल.राहुल ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथिया की क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी , आथियाऔर के.एल राहुल की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी। ये तस्वीर 2019 थाईलैंड वेकेशन की है। इसी दौरान अथिया और राहुल के रिश्ते की अफवाहें सामने आने लगी थीं। 

KL Rahul shows love for Athiya Shetty in birthday post, Punjab Kings  cricketer Mandeep Singh calls her 'bhabhi ji' | Bollywood - Hindustan Times

आथिया शेट्टी को बताया था पार्टनर
के.एल राहुल इस साल इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साथ थे। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को अपने पार्टनर का नाम बताना था, जिनके साथ वह ट्रैवल कर रहे हैं। के.एल.राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया। यही नहीं, टी20 विश्वकप में भी आथिया के.एल.राहुल के साथ हैं। शुक्रवार को भारत-स्कॉटलैंड के मैच के दौरान भी आथिया स्टेडियम में ही थीं। 

Athiya Shetty's latest Insta post has KL Rahul swooning over her. We have  proof - Movies News

सुनील शेट्टी ने कही थी ये बात 
टीम इंडिया के बल्लेबाज के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी एक टीवी कॉमर्शियल में पहली बार साथ नजर आए थे। इस पर आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा था, 'दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।'

KL Rahul wishes lady love Athiya Shetty on her birthday, makes it official  on social media - myKhel

सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, 'दोनों बेहद गुड लुकिंग कपल है न? अगर किसी ब्रांड के हिसाब से सोचूं तो मैं कहूंगा कि दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन, केवल एड में।' 

End of Article