Radhe Shyam: पोस्टर में प्रभास- पूजा की नजदीकी असम पुलिस को नहीं आई रास! दोनों को लगा दिया मास्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2020, 01:29 PM IST

Assam Police changed Prabhas film Poster: बाहुबली फिल्म के अभिनेता की नई फिल्म राधे श्याम का पोस्ट बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया है और अब असम पुलिस ने इसे दिलचस्प बदलाव के साथ ट्वीट किया है।

Radhe Shyam: पोस्टर में प्रभास- पूजा की नजदीकी असम पुलिस को नहीं आई रास! दोनों को लगा दिया मास्क
Photo Credit: Instagram

मुंबई: प्रभास के फैंस ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। बाहुबली फिल्म अभिनेता की ओर से अपनी 20वीं फिल्म का नाम और पोस्टर जारी किए जाने के बाद से ही वह इंटरनेट ट्रेंड में बने हुए हैं। फिल्म राधे श्याम में साउथ सुपरस्टार पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं शुक्रवार को जारी किए गए पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े को एक क्लासिक रोमांटिक पोज़ में एक दूसरे के नजदीक खड़े हुए देखा जा सकता है।

अभिनेता एक सफेद सूट में दिख रहे हैं, जबकि पूजा शानदार लाल गाउन में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को पहले प्रभास20 का नाम दिया जा रहा था। हालांकि फैंस में प्रभास की फिल्म के उत्साह के बीच पुलिस ने इसमें जागरुकता फैलाने का मजेदार तरीका ढूंढ लिया है।

Prabhas Radhe shyam funny poster

पोस्टर को दिया कोरोना ट्विस्ट:
असम पुलिस ने पोस्टर को कोरोनो वायरस ट्विस्ट दे दिया है। असम की नागांव पुलिस ने अपने एक ट्वीट में पोस्टर की एडिट की गई फोटो पोस्ट की जिसमें एक्टर और एक्ट्रेस मास्क के साथ नजर आ रहे हैं।

असम पुलिस के ट्वीट तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपने प्रियजनों से कहें कि जब भी वे बाहर हों तो मास्क लगाएं। हमने प्रभास को फोन करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। अब फोटोशॉप के माध्यम से संदेश भेज रहे हैं। @TSeries @UV_Creations @hegdepooja @director_radhaa @assampolice #RadheShyam # प्रभास 20।'

Prabhas Radhe shyam funny poster by police

राधे श्याम में प्रभास का किरदार:
प्रभास के बाहुबली के बाद पूरे देश और दुनिया में बड़ी संख्या में प्रशंसक बन गए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी उन्हें पसंद किया जाता है। लोग उनकी डब फिल्में हिंदी में देखना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म राधे श्याम में, प्रभास ने एक ज्योतिषी की भूमिका निभाई है।

फिल्म एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म है, जिसे राधाकृष्ण जगर्लामुदी निर्देशित कर रहे हैं। उन्हें कांची, गामी, वानम, कृष्णम वंदे जगद्गुरु और वेदम जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Prabhas new film Radhe shyam

बाहुबली को पूरे हुए 5 साल:
साहो और बाहुबली जैसी जबरदस्त एक्शन वाली फिल्मों के बाद प्रभास कुछ अलग चुनाव करते नजर आ रहे हैं। इस बीच 10 जुलाई को बाहुबली की पूरी टीम ने पांच साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

End of Article