Ashlesha Thakur को मिल रहे मैरिज प्रपोजल, The Family Man 2 की चाइल्ड स्टार ने किसिंग सीन पर भी की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2021, 12:42 PM IST

The Family Man 2 Actress Ashlesha Thakur Marriage Proposals: मनोज बाजपेयी की ऑन-स्क्रीन बेटी धृति बनीं अश्लेषा ठाकुर सीरीज में कल्याण नाम के एक युवक से प्यार करती है जो उसे एक बड़ी साजिश में फंसाता है।

Ashlesha Thakur को मिल रहे मैरिज प्रपोजल, The Family Man 2 की चाइल्ड स्टार ने किसिंग सीन पर भी की बात

लोकप्रिय बेव सीरीज द फैमिली मैन को बहुत कम वक्त में पॉपुलैरिटी मिली है। पहले सीजन के बाद दूसरा सीजन भी जबरदस्त हिट हुआ है। सीरीज में श्रीकांत तिवारी का रोल मनोज बाजपेयी ने निभाया है वहीं द फैमिली मैन में उनकी बेटी धृति के रोल में अश्लेषा ठाकुर हैं। सीरीज की पॉपुलैरिटी के बाद अश्लेषा ठाकुर सोशल मीडिया पर सबका काफी ध्यान खींच रही हैं। दर्शकों से प्यार और प्रशंसा पाकर अश्लेषा ठाकुर बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि, वो बताती हैं उन्हें डरावना मैसेज भी मिलते हैं।

अश्लेषा ठाकुर ने अपने एक इंटरव्यू में बाताया कि वो सीरीज के बाद अपनी नई लोकप्रियता का लुत्फ उठा रही हैं। मनोज बाजपेयी की ऑन-स्क्रीन बेटी धृति बनीं अश्लेषा ठाकुर सीरीज में कल्याण नाम के एक युवक से प्यार करती है जो उसे उसके पिता के खिलाफ एक बड़ी साजिश के तहत धोखा देता है। सोशल मीडिया पर उन्हें जिस तरह के मैसेज मिलते हैं, उसके बारे में बात करते हुए अश्लेषा ने बताया कि उन्हें शादी के प्रस्ताव भी ऑनलाइन मिलने लगे हैं। मेरे मैसेज बॉक्स में बहुत सारे रिश्ते आ रहे हैं लोग मुझे अजीब और मधुर संदेश भेज रहे हैं। मुझे अटेंशन पसंद हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कितना सच है।

अश्लेषा ठाकुर ने इससे पहले सीरीज में दिए इंटीमेट किसिंग सीन्स को लेकर भी खुल कर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने केवल अपना काम किया है और दर्शकों को आकर्षक बनाने के लिए अपने निर्देशकों पर भरोसा किया। किसिंग सीन्स की शूटिंग बहुत टैक्नीकल थी यह कोई फन नहीं है। यह मेरा काम है और एक कलाकार के रूप में जो भी आवश्यकताएं हैं, मुझे उसमें सहज होना चाहिए।

द फैमिली मैन के दोनों सीजन में अश्लेषा ठाकुर की परफॉर्मेंस की सराहना की गई है और अब उम्मीद है कि वह तीसरे सीजन में भी अपनी भूमिका को फिर से निभाएगी। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके पहले ही द फैमिली मैन के तीसरे सीजन की पुष्टि कर चुके हैं। साथ ही इसकी एक झलक दूसरे सीजन के अंत में दिखाई गई थी।

आपको बता दें, अश्‍लेषा ठाकुर हिमालया, किसान, कॉम्‍फर्ट, कैडबरी और बजाज के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। उन्‍होंने साल 2017 में कलर्स के टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्‍व के अहसास की' से बतौर एक्‍टर डेब्‍यू किया और इसी साल वह फ‍िल्‍म तीन इसी का नाम है में नजर आईं। उनके बाद द फैमिली मैन के रूप में उनके हाथ जैकपॉट लग गया। 

End of Article