अर्जुन कपूर ने इतने करोड़ में बेचा अपना फ्लैट, पिछले साल ही मलाइका की बिल्डिंग में लिया था फ्लैट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 12:28 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बांद्रा स्थित अपना फ्लैट बेच दिया है, जिसे उन्होंने पिछले साल खरीदा था। अर्जुन का ये 4BHK फ्लैट उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में ही था।

अर्जुन कपूर ने इतने करोड़ में बेचा अपना फ्लैट, पिछले साल ही मलाइका की बिल्डिंग में लिया था फ्लैट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो खुद से उम्र में 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप में है, जिसके चलते वो खबरों में बनी रहती हैं। अब वो एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने पिछले साल मलाइका के घर के पास अपार्टमेंट खरीदा था, जिसे उन्होंने अब बेच दिया है। 

इतने करोड़ में बेचा फ्लैट

अर्जुन कपूर ने पिछले साल की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर के पास बांद्रा वेस्ट स्थित 81 औरेट बिल्डिंग में 4BHK फ्लैट खरीदा था। उन्होंने ये फ्लैट 20 करोड़ रुपये में खरीदा था। खबरों की मानें तो उन्होंने ये फ्लैट अब 16 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उनका ये फ्लैट 4364 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। खबरों की मानें तो सेल डॉक्यूमेंट को 19 मई को रजिस्टर किया गया था। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने बिक्री दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

ये सितारे भी रहते हैं यहां

अर्जुन कपूर इस समय जूहू स्थित रहेजा ऑर्चिड बिल्डिंग में रह रहे हैं। वहीं मलाइका का फ्लैट भी 81 औरेट बिल्डिंग में है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और करण कुंद्रा का फ्लैट भी इस बिल्डिंग में है। करण कुंद्रा ने हाल ही में इस बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर 14 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा था। 

वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी एक्शन- थ्रिलर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स जल्द ही रिलीज होने वाली है और इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। उनके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म कुत्ते में भी दिखेंगे, जिसमें उनके अलावा राधिका मदान, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह हैं। अर्जुन भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगे।

End of Article