Koffee With Karan: जब इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को कहा था 'प्लास्टिक', जानें क्या थी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 10:24 AM IST

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सेलिब्रिटी आते हैं और कई मुद्दों पर बात करते हैं। करण के शो में चौथे सीजन में आए इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' कहा था, जानें क्या थी वजह।

Koffee With Karan: जब इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को कहा था 'प्लास्टिक', जानें क्या थी वजह

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जिसे अब तक के बाकी सीजन की तरह काफी पसंद किया जा रहा है। करण के इस शो में सेलिब्रिटी आते हैं जो अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात करते हैं। इस दौरान कई ऐसी चीजें और किस्से सामने आते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था इस शो के सीजन 4 में। 

रैपिड फायर राउंड में कही ये बात

करण जौहर के शो के चौथे सीजन में जाने माने बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और महेश भट्ट पहुंचे थे। इस दौरान इमरान ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' कहा था।  शो में हुए रैपिड फायर राउंड में इमरान ने यह बात कही थी। 

इमरान हाशमी से पूछा गया था ये सवाल

दरअसल शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने सवाल पूछा,'किसी ऐसे एक्टर/एक्ट्रेस का नाम बताइए जो प्लास्टिक शब्द सुनने के बाद आपके दिमाग में आता है?' इसके जवाब में इमरान हाश्मी ने कहा, 'ऐश्वर्या राय बच्चन'। शो के इस एपिसोड में महेश भट्ट से किसी ओवर रेटेड फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होने एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' का नाम लिया। मालूम हो कि रणबीर अब महेश भट्ट के दामाद हैं। 

साल 1997 में किया था डेब्यू

ऐश्वर्या राय की बात करें तो वो अपनी एक्टिंग के साथ- साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद साल 1997 में बॉलीवुड में कदम रखा।

End of Article