Arjun Kapoor को दोबारा हुआ कोरोना, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 03:49 PM IST

Arjun Kapoor Anshula Kapoor Rhea Kapoor Karan Boolani COVID 19 Positive: अनिल कपूर और बोनी कपूर के घर में कोरोना विस्फोट हुआ है। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी कोविड पॉजिटिव हुए हैं।

Arjun Kapoor को दोबारा हुआ कोरोना, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव

Arjun Kapoor Anshula Kapoor COVID Positive: बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना कोरोना विस्फोट हुआ है। इस बार अनिल कपूर और बोनी कपूर का परिवार इस महामारी की चपेट में आ गया है। अर्जुन कपूर एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। वहीं, उनकी बहन अंशुला कपूर भी संक्रमित हो गई हैं। वहीं, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हैं। 

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर (Arjun Kapoor Anshula Kapoor COVID Positive) ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों फिलहाल क्वारंटाइन है। दोनों ही सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट करवाने की सलाह दे दी है। दोनों हाल ही में कुछ करीबी दोस्तों से मिले थे। इसके अलावा रिया और करण बुलानी (Rhea Kapoor Karan Boolani COVID 19 Positive) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रिया कपूर ने सोशल मीडिया (Rhea Kapoor Post) पर कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी खुद दी है। 

Arjun Kapoor
 

रिया और करण भी आईसोलेट हो गए हैं।  अर्जुन कपूर के घर को बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा उनके पूरे घर को भी सैनेटाइज किया जा रहा है।

अर्जुन कपूर दूसरी बार पॉजीटिव 
अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। अर्जुन इससे पहले साल 2020 में भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। एक महीने बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। अर्जुन कपूर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोविड पॉजीटिव थीं।  अर्जुन कपूर ने तब सोशल मीडिया पर  लिखा था कि, 'ये मेरा जि‍म्मेदारी है कि मैं आप लोगों को जानकारी दूं कि मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्ष्ण नहीं है।' वहीं, निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अर्जुन ने फैंस को जानकारी देते हुए शुक्रिया कहा था। 

महीप कपूर और शनाया कपूर भी संक्रमित 
अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर और बहन शनाया कपूर भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं। शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है'

आपको बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड में कोरोना के कई मामले सामने आए थे। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सोहेल खान की वाइफ सीमा कपूर और बेटे योहान खान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।'

End of Article