क्या सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी, अब जाकर अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 08:46 PM IST

Are Salman Khan And Sonakshi Sinha Married: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। इस तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहना रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीर है।

क्या सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी, अब जाकर अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी!

Sonakshi Sinha Reacted To Fake Marriage Pictures: कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। इस तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा गुपचुप तरीके से शादी कर रहे हैं। लेकिन हकीकत तो यह है कि यह तस्वीर फेक है। कुछ दिनों से यह तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा शादी कर रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। हाल ही सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए यह जानकारी दी है कि इस फोटो में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। 

एक सोशल न्यूज एग्रीगेटर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए बाॅलीवुड अदाकारा ने फैल रही सभी अफवाहों को ठुकरा दिया है। अदाकारा ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि 'क्या आप इतने मूर्ख हैं कि आप वास्तविक और फेक फोटो के बीच में अंतर नहीं बता सकते हैं?' अदाकारा ने इस कमेंट के साथ तीन हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए। इस तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा की उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं। सलमान खान को इस तस्वीर में वाइट शर्ट और जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है वहीं सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा को लाल साड़ी के साथ भारी ज्वेलरी और सिंदूर में भी देखा जा सकता है। किसी ने इस तस्वीर को फोटोशॉप किया है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को साझा किया गया था। कोई यह कह रहा था कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने दुबई में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। तो किसी ने यह भी कह दिया कि इन दोनों ने मुंबई में शादी की है। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह आगामी फिल्म 'डबल एक्स एल' में नजर आएंगी वहीं सलमान खान 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दिवाली' समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

End of Article