अनुराग कश्यप ने दिलाई थी सुशांत को बॉलीवुड डेब्यू फिल्म, इस वजह से साथ नहीं करना चाहते थे काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2020, 12:39 PM IST

Anurag Kashyap Sushant Manager chat: एक्टर की मौत से 3 हफ्ते पहले ही अनुराग कश्यप ने सुशांत के मैनेजर से बात की थी। जानें क्या हुई बातचीत...

अनुराग कश्यप ने दिलाई थी सुशांत को बॉलीवुड डेब्यू फिल्म, इस वजह से साथ नहीं करना चाहते थे काम

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी ड्रग्स एंगल की लगातार जांच कर रहा है। शोविक चक्रवर्ती के बाद रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स सुशांत के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती के लिए भी न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर वो क्यों एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते थे। 

दरअसल अनुराग कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। ये बातचीत सुशांत के निधन से लगभग 3 हफ्ते पहले 22 मई को हुई थी। बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'मुझे दुख है कि मैं ऐसा कर रहा हूं लेकिन यह चैट  उनके निधन से तीन सप्ताह पहले की है। 22 मई को उनके मैनेजर के साथ बातचीत हुई... अब तक इसे शेयर नहीं किया लेकिन अब इसकी आवश्यकता महसूस हुई... हां मैं अपने कारणों की वजह से उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।'

ये थी अनुराग कश्यप और सुशांत के मैनेजर के बीच की बातचीत

  • सुशांत मैनेजर- उम्मीद है आप ठीक होंगे
  • अनुराग कश्यप- हां 
  • अनुराग कश्यप- आप ठीक हैं?
  • सुशांत मैनेजर- हां मैं अपने होम टाउन में हूं, यहां फार्म बनाया है और बहुत खुश हूं कि अब इसका इस्तेमाल हो रहा है।
  • सुशांत मैनेजर- मुझे पता है आप उन लोगों को पसंद नहीं करते जो एक्टरों की सिफारिश करते हैं। मुझे लगता है कि मैं यह चांस आपके साथ ले सकता हूं... प्लीज सुशांत को अपने ध्यान में रखिएगा, अगर आपको लगता है कि वो किसी भी तरह से आपके साथ किसी फिल्म में फिट बैठते हैं। एक ऑडियंस होने के नाते आप दोनों को कुछ क्रिएटिव करते देखना बहुत सुदख होगा। 
  • अनुराग कश्यप- वो बहुत ही प्रॉब्लमेटिव व्यक्ति है। 
  • अनुराग कश्यप- मैं उसे तब से जानता हूं जब उसने शुरू भी नहीं किया। मैंने ही उसे पहली फिल्म काई पो चे दिलाई थी।   

अनुराग कश्यप ने एक और ट्वीट कर सुशांत के निधन वाले दिन यानि 14 जून की बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इसमें अनुराग, यह कहते दिख रहे हैं कि काश उन्होंने सुशांत से हुए अपने मनमुटाव पीछे रखकर बात की होती। इतना नहीं अनुराग ने एक्टर की फैमिली के बारे में पूछा है और सुशांत की आत्म को शांति मिलने की बात कही है। 

End of Article