क्या सुशांत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती ने निकाले पैसे? अंकिता बोलीं- परिवार के पास सबूत होंगे तभी की FIR

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 04:45 PM IST

Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से पैसे निकाले जाने पर अंकिता लोखंडे ने कहा कि अगर परिवार ने इसे लेकर एफआईआर करवाई है तो उनके पास सबूत होंगे।

क्या सुशांत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती ने निकाले पैसे? अंकिता बोलीं- परिवार के पास सबूत होंगे तभी की FIR

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को डेढ़ महीना बीत गया है और अब इस मामले में कई नई बातें सामने आ रही हैं। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने दिवंगत एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार पर कई गंभी आरोप लगाए हैं। 

अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने Times Now की ग्रुप एडिटर नविका कुमार से बातचीत की। इस दौरान अंकिता से पूछा गया कि सुशांत के पिता ने जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें रिया पर कई आरोप लगाए हैं कि वो सुशांत को दवाईयां दे रही थीं और उनके (सुशांत के) अकाउंट से पैसा ट्रांसफर किया गया। इसपर अंकिता का क्या कहना है? क्या वो कभी रिया से मिली हैं।

अंकिता ने किया रिया के दावे का खंडन

अंकिता ने बताया कि वो रिया को नहीं जानती हैं। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के उन दावों को भी खंडन किया जिसमें रिया कह रही हैं कि हम आठ साल से दोस्त हैं। अंकिता ने कहा कि उनका और सुशांत का ब्रेकअप चार साल पहले हुआ था और उससे पहले चार साल में तक रिया सुशांत की लाइफ में नहीं थीं। अंकिता ने कहा कि वो नहीं जानतीं कि रिया और सुशांत कहां मिले।

सुशांत के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर होने पर कही ये बात

अंकिता ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भी सुशांत के अकाउंट से जो पैसे निकाले गए हैं उसके बारे में उन्हें हाल ही में पता चला है। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत के परिवार ने रिया पर इसे लेकर आरोप लगाए हैं तो उनके पास सबूत होंगे तभी उन्होंने एफआईआर में ये आरोप लगाए। बता दें कि एफआईआर में सुशातं के पिता केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए थे।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के सुसाइड के बाद यह जानकारी सामने आई कि वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।

End of Article